JharKhand Election: BJP ने इस विधानसभा चुनाव में महिला प्रत्याशियों पर भी भरोसा जताया है। इसमें कुछ ऐसी प्रतियाशी भी शामिल हैं जिनके परिवार का राजनीति में लंबा इतिहास रहा है।
JharKhand Election: झारखंड में चुनावी बिगुल बज चुका है। राज्य में दो चरण में विधानसभा (Jharkhand Assembly Election) चुनाव होंगे। पहले चरण के लिए 13 नवंबर को और दूसरे चरण के लिए 20 नवंबर को वोटिंग होगी। विधानसभा चुनाव 2024 के 23 नवंबर को नतीजे घोषित होंगे। विधानसभा चुनावों की तारीख का ऐलान होने के बाद सभी राजनीतिक दल तैयारियों में जुट गए है। एनडीए (NDA) के दलों के बीच सीट शेयरिंग कोलेकर सहमति हो गई है जबकि इंडिया गंठबंधन (India Alliance)के दलों के बीच भी लगभग सीट शेयरिंग पर सहमति है। हालांकि आरजेडी नाराज है, क्योंकि RJD प्रदेश में 22 सीट मांग रही हैं।
प्रदेश की 81 विधानसभा सीटों के लिए एनडीए के दलों में सीट शेयरिंग को लेकर सहमति बन गई है। बीजेपी 68 सीटों पर तो वहीं आजसू 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बीजेपी ने प्रत्याशियों की पहली सूची भी जारी कर दी है। इस सूची में 66 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। इस सूची में कुछ ऐसे भी चेहरे है जो कि JMM को छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए हैं। बीजेपी ने इन चेहरों को विधानसभा चुनाव में अपना प्रत्याशी बनाया है। इनमें सबसे प्रमुख पूर्व सीएम चंपई सोरेन (Champai Soren) हैं।
वर्तमान में झारखंड में JMM के नेतृत्व में गठबंधन की सरकार है। बीजेपी इस बार प्रदेश में सरकार बनाने का दावा कर रही है। बीजेपी ने इस विधानसभा चुनाव में महिला प्रत्याशियों पर भी भरोसा जताया है। इसमें कुछ ऐसी प्रतियाशी भी शामिल हैं जिनके परिवार का राजनीति में लंबा इतिहास रहा है। भाजपा ने जामताड़ा से सीता सोरेन को प्रत्याशी बनाया है। सीता सोरेन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी हैं। इसके अलावा कोडरमा से नीरा यादव, जमुआ (एससी) से डॉ मंजू देवी, गांडेय से मुनिया देवी, सिंदरी से तारा देवी, निरसा से अर्पणा सेनगुप्ता, झरिया से रागिनी सिंह, पोटका (एसटी) से मीरा मुंडा को टिकट दिया गया है।
बीजेपी ने जिन महिलाओं को प्रत्याशी बनाया है उनमें से कई पूर्व में विधायक भी रह चुकी हैं। बीजेपी नेता अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा, पूर्व सीएम रघुवर दास की पुत्रवधू पूर्णिमा दास साहू को भी बीजेपी ने प्रत्याशी बनाया है। बीजेपी ने 68 सीटों में से 66 सीटों पर अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। अभी बीजेपी दो सीटों पर और प्रत्याशियों की घोषणा करेगी। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन में झामुमो और कांग्रेस ने 70 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। हालांकि अभी तक कांग्रेस और जेएमएम ने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की है।