राष्ट्रीय

Jharkhand-Maharashtra Election Result: झारखंड में INDIA गठबंधन की जीत पर राहुल गांधी ने लोगों का किया धन्यवाद, महाराष्ट्र के लिए कही ये बात

Jharkhand-Maharashtra Election Result: महाराष्ट्र और झारखंड के वोटों की गिनती आज हो रही है। अब तक आए परिणामों में झारखंड में एक बार फिर हेमंत सोरेन सरकार बनने जा रही है। महाराष्ट्र में महायुति की सरकार बन रही है।
2 min read
• •
Updated: 23 Nov 2024, 7:04 PM IST
rahul gandhi
rahul gandhi

Jharkhand-Maharashtra Election Result: महाराष्ट्र और झारखंड के वोटों की गिनती (Jharkhand-Maharashtra Election ResultLive) आज हो रही है। अब तक आए परिणामों में झारखंड में एक बार फिर हेमंत सोरेन (Hemant Soren) सरकार बनने जा रही है। महाराष्ट्र में महायुति (Mahayuti) की सरकार बन रही है। झारखंड और महाराष्ट्र के चुनाव परिणाम को लेकर राहुल गांधी (Rahul Gandhi)ने एक्स पर पोस्ट किया है। राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा झारखंड के लोगों का INDIA को विशाल जनादेश देने के लिए दिल से धन्यवाद। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी, कांग्रेस और झामुमो के सभी कार्यकर्ताओं को इस विजय के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। प्रदेश में गठबंधन की यह जीत संविधान के साथ जल-जंगल-ज़मीन की रक्षा की जीत है। महाराष्ट्र के नतीजे अप्रत्याशित हैं और इनका हम विस्तार से विश्लेषण करेंगे। प्रदेश के सभी मतदाता भाई-बहनों को उनके समर्थन और सभी कार्यकर्ताओं को उनकी मेहनत के लिए धन्यवाद।

झारखंड में एक बार फिर हेमंत सरकार

झारखंड में 81 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में चुनाव हुए। पहले चरण के लिए 13 नवंबर को मतदान हुआ था और दूसरे चरण के लिए 20 नवंबर को वोटिंग हुई थी। प्रदेश में अब तक के आए परिणामों में इंडिया गठबंधन की सरकार बनती हुई नजर आ रही है। अबतक के परिणामों में इंडिया गठबंधन 56 सीटों पर आगे चल रही है और एनडीए गठबंधन 24 सीटों पर चल रही है। 

महाराष्ट्र में महायुति की सरकार

महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए एक चरण में 20 नवंबर को मतदान हुआ था। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के परिणाम में महायुति की सरकार बनने जा रही है। चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार बीजेपी ने अब तक 84 सीटों पर जीत हासिल की है और 49 सीटों पर आगे चल रही है। प्रदेश में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है। कांग्रेस ने 10 सीटों पर जीत हासिल की है और 5 पर आगे चल रही है।