24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नतीजों से पहले अनंत सिंह के घर जश्न की तैयारी, एक लाख लोगों के लिए बन रही मिठाई, बोले- हम तो जीतते ही रहते हैं

बिहार MLC चुनाव के नतीजों से पहले मोकामा के विधायक अनंत सिंह ने जन सुराज के उम्मीदवार डॉ. अनुज कुमार सिंह की जीत का दावा किया है। उनके आवास पर जश्न की तैयारियां चल रही हैं, जिसमें मिठाइयों का इंतजाम भी शामिल है। पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए वोटों की गिनती 27 अक्टूबर को होनी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Anand Shekhar

•

Updated: 24 Oct 2026, 1:02 PM IST

anant singh on bihar mlc election result

जदयू विधायक अनंत सिंह (फ़ोटो - ANI)

Anant Singh on MLC Election Result: बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव की मतगणना और आधिकारिक नतीजे 27 तारीख को आने हैं, लेकिन मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के आवास पर जश्न अभी से शुरू हो गया है। जन सुराज पार्टी के एमएलसी प्रत्याशी अनुज सिंह के समर्थन में खुलकर उतरे अनंत सिंह ने आधिकारिक नतीजों की घोषणा से तीन दिन पहले ही जीत का ऐलान कर दिया है। उनके आवास पर बड़ी संख्या में लोगों के स्वागत की जोरदार तैयारियां चल रही हैं, जहां खाने-पीने और मिठाइयों का इंतजाम किया गया है। खाना पकाने के लिए अलग से जगह बनाई गई है और हजारों समर्थकों के आने की उम्मीद को देखते हुए तैयारियां की जा रही हैं।

हम जीत चुके हैं, हमेशा जीतते हैं -अनंत सिंह

अनंत सिंह ने अपने चिर-परिचित ठेठ अंदाज में हार की किसी भी संभावना से इनकार करते हुए अनुज सिंह की जीत का दावा किया। जब उनसे पूछा गया कि रिजल्ट तो 27 अक्टूबर को आएगा, तो फिर इतनी जल्दी जश्न की तैयारी क्यों शुरू हो गई है, तो उन्होंने साफ कहा कि चुनाव का जो भी नियम-कानून है, परिणाम उसी के अनुसार घोषित होगा, लेकिन वे चुनाव जीत चुके हैं। उन्होंने कहा कि वे हमेशा से जीतते ही रहे हैं और इस बार भी इसमें कोई शक नहीं है।

जनता मालिक और भगवान- अनंत सिंह

अनंत सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में सबसे बड़ी ताकत जनता के पास होती है। उन्होंने कहा कि वोट किसी दुकान पर बिकने वाली चीज नहीं है, बल्कि जनता ही मालिक और भगवान है और उवोट देने का अधिकार पूरी तरह से उन्हीं के हाथों में है। अनंत सिंह ने विश्वास जताया कि मोकामा और आसपास के क्षेत्र की जनता ने अपना आशीर्वाद और वोट उनके प्रत्याशी को ही दिया है। उन्होंने कहा कि जब क्षेत्र के मालिक यानी जनता उनके दरवाजे पर आएगी, तो उनका भव्य स्वागत करना, नाश्ता-पानी कराना और मिठाई खिलाना उनका कर्तव्य है।

एक लाख लोगों के लिए भव्य इंतजाम

चुनाव नतीजों के दिन अनंत सिंह के आवास पर लगभग एक लाख लोगों के जुटने की उम्मीद है। तैयारियों के बारे में पूछे जाने पर अनंत सिंह ने बताया कि उनके यहां लगातार लोगों का आना-जाना लगा रहता है। उन्होंने कहा कि जीत पक्की है, इसलिए यहां आने वाले सभी लोगों को मिठाई और भोजन कराना तो स्वाभाविक ही है।