राष्ट्रीय

सर्जरी के बाद जब मरीज यूरिन करने गया तो देखा गायब था…, मचा हंगामा, जानें सच्चाई

झारखंड में एक बेहद रोचक मामला देखने को मिला। यूरिन की समस्या से जूझ रहे एक व्यक्ति ने अपना आपरेशन कराया। आपरेशन कराने के बाद जब वह यूरिन करने गया तो देखा कि यूरिन करने वाला अंग गायब है। उसने हंगामा मचाया। फिर डाक्टरों ने वजह बताई तो उसने राहत की सांस ली। जाने क्या हुआ था...

2 min read
सर्जरी के बाद जब मरीज यूरिन करने गया तो देखा गायब था..., मचा हंगामा, जानें सच्चाई

झारखंड में एक बेहद रोचक मामला देखने को मिला। यूरिन की समस्या से जूझ रहे एक व्यक्ति ने डाक्टर की सलाह पर एक निजी अस्पताल में आपरेशन कराया। आपरेशन के बाद जब मरीज को यूरिन महसूस हुई तो वह यूरिन करने गया। पर वह तब घबरा गया जब उसने देखा कि, उसका यूरिन करने वाला अंग गायब था। इस जानकारी के बाद मरीज ने यह बात अपने साथ आए परिजनों से कही तो वे चौंक गए। गुस्साए मरीज के परिजन स्पताल में हंगामा करने लगे। हंगामा देखकर डर से अस्पताल संचालक, डॉक्टर व स्टॉफ अस्पताल छोड़कर फरार हो गए। यह गंभीर और रोचक मामला डाल्टनगंज जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रभारी सिविल सर्जन ने इस सर्जरी के बारे में बताया।

मरीज की सर्जरी की गई, बेड दे दिया गया

मामला झारखंड के पलामू के जिला मुख्यालय डाल्टनगंज का है। यूरिन की दिक्कत की वजह से मरीज ने अस्पताल में डाक्टर को दिखाया। डॉक्टर ने उसे मामूली ऑपरेशन की सलाह दी। ऑपरेशन से पहले होने वाली जरूरी जांच के बाद मरीज की सर्जरी की गई। सर्जरी के बाद उसे वार्ड में बेड दे दिया गया।

बस अस्पताल में मच गया हंगामा

अब मामला कहां से शुरू हुआ जानें। हुआ यूं कि, जिस मरीज का ऑपरेशन हुआ था वो रात में यूरिन को गया। वहां उसने अपने यूरिन करने वाला अंग को अलग स्थिति में पाया तो घबरा गया। मरीज कहने लगा कि, उसका यूरिन करने वाला अंग है ही नहीं। बस अस्पताल में हंगामा मच गया।

कुछ दिन तक सूजन रहती है

इस संबंध में प्रभारी सिविल सर्जन विजय सिंह ने बताया कि, मरीज को यूरिन में परेशानी थी। इसके लिए ***** टाइप का ऑपरेशन किया गया। जिसे मेडिकल टर्म में सर्कम्सिजन सर्जरी कहा जाता है। इसमें यूरिन करने वाला अंग के एक हिस्से को हटाया जाता है। जिससे यूरिन करने वाला अंग में कुछ दिन तक सूजन रहती है।

जानकारी के अभाव में परिजन करने लगे हंगामा

सिविल सर्जन विजय सिंह ने आगे बताया कि, मरीज ऑपरेशन के बाद जब यूरिन करने गया तो वो यूरिन करने वाला अंग में सूजन देखकर घबरा गया। उसे भ्रम हुआ कि यूरिन करने वाला अंग काट दिया गया है, जबकि ऐसा नहीं है। जानकारी के अभाव में मरीज के परिजन हंगामा करने लगे।

अब दूसरे अस्पताल में करा रहे हैं इलाज

मरीज खरशाह गांव का निवासी है। शहर के एक निजी अस्पताल के डॉ. अजय कुमार ने सर्कम्सिजन सर्जरी की थी। फिलहाल वह एक दूसरे निजी अस्पताल में अपना इलाज करा रहे हैं।

Updated on:
25 Dec 2022 04:37 pm
Published on:
25 Dec 2022 04:34 pm
Also Read
View All