राष्ट्रीय

Jharkhand: CM योगी ने महागठबंधन पर बोला हमला, पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की औरंगजेब से की तुलना

Jharkhand: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झारखंड विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान महागठबंधन पर जोरदार हमला बोला।

2 min read

Jharkhand: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झारखंड विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान महागठबंधन पर जोरदार हमला बोला। सीएम योगी ने हेमंत सोरेन सरकार के एक पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की तुलना मुगल शासक औरंगजेब से की है। कोडरमा में मंगलवार को एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि एक आलमगीर आलम औरंगजेब था जिसने हमारे देश को लूटा था और मंदिरों को तोड़ा था। उन्होंगे आगे कहा कि एक झारखंड की सरकार में मंत्री आलमगीर आलम था, जिसने गरीब लोगों को खूब लूटा। यूपी के सीएम ने कहा कि आलमगीर आलम और उसके रिश्तेदारों के घर से बड़ी मात्रा में नोटों की गड्डियां बरामद की गई थी।

कांग्रेस के पूर्व मंत्री की मुगल शासक औरंगजेब से तुलना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महागठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि झारखंड खनिज सम्पदाओं से परिपूर्ण प्रदेश है, लेकिन आज इसे झामुमो, कांग्रेस और राजद ने लूट का प्रदेश बना डाला है। उन्होंने कहा कि पहले औरंगजेब ने देश लूटा था, उसी प्रकार यहां के मंत्री आलमगीर आलम ने झारखंड का पैसा लूटा था। उन्होंने कहा कि देश में जहां भी बीजेपी की सरकार है, वह प्रदेश संसाधनों से परिपूर्ण हैं। हरियाणा विधानसभा की तरह झारखंड में भी प्रचंड बहुमत से बीजेपी की सरकार बनने जा रही है।

सुरक्षा, स्वाभिमान, रोजगार, महिला सशक्तिकरण की गारंटी है बीजेपी

कोडरमा में रैली को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा देश की सुरक्षा, स्वाभिमान, रोजगार, महिला सशक्तिकरण की गारंटी है। भाजपा विकास और विरासत के बीच समन्वय की गारंटी भी है। आज आप पीएम मोदी के नेतृत्व को देख रहे हैं। आपने अयोध्या में 500 साल बाद दीपोत्सव का भव्य आयोजन भी देखा होगा।

81 सीटों पर दो चरणों में होंगे चुनाव

आपको बता दें कि झारखंड के विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान 13 नवंबर को होने जा रहे है। दूसरे चरण के लिए 20 नवंबर को वोटिंग की जाएगी। प्रदेश में विधानसभा की 81 सीटें हैं। इन सभी सीटों पर चुनाव का परिणाम 23 नवंबर को जारी किए जाएंगे।

Updated on:
05 Nov 2024 04:20 pm
Published on:
05 Nov 2024 02:52 pm
Also Read
View All

अगली खबर