राष्ट्रीय

Justice For Aditya Tiwari : जानें क्या है आदित्य तिवारी हत्याकांड केस जिसको लेकर सोशल मीडिया पर दिखा जनता में आक्रोश

Justice For Aditya Tiwari : बिहार के एक 15 वर्षीय छात्रा की कुछ युवकों ने मिलकर हत्या कर दी। इस हत्या से पहले फेसबुक पोस्ट पर इसकी घोषणा की और लिखा, "खेला होई"। इस घटना से बिहार में आक्रोश है और सोशल मीडिया पर भी लोग आदित्य के लिए इंसाफ की मांग कर रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 25 Sep 2022, 8:46 PM IST
 Justice For Aditya Tiwari : Aditya Tiwari was stabbed to death by Tarif, Shahid and Arshad Justice For Aditya Tiwari : Aditya Tiwari was stabbed to death by Tarif, Shahid and Arshad
Justice For Aditya Tiwari : Aditya Tiwari was stabbed to death by Tarif, Shahid and Arshad

बिहार की एक घटना ने एक बार फिर से राजस्थान के कन्हैया लाल की हत्या के मामले की याद दिला दी है। यहाँ कुछ मुस्लिम छात्रों ने पहले सोशल मीडिया पर 'खेला होई' पोस्ट डाला और कुछ समय बाद ही आदित्य तिवारी नाम के 15 वर्षीय युवक की हत्या कर दी। ये सभी एक ही स्कूल के छात्र थे। आदित्य ने इन युवकों को कोचिंग के बाहर लड़की के साथ छेड़छाड़ के लिए मना किया था जिसके बाद गुस्साये लड़कों ने उसकी बेरहमी से हत्या कर दी।


ये मामला है बिहार के छपड़ा जिले के जलालपुर का। एक छात्रा ने यहाँ हत्या को अंजाम देने से पहले अपने फेसबुक पर पोस्ट डाला और लिखा, "आज जेल होई, कल बेल हुई और इस लाइन के कुछ देर बाद 9 वीं कक्ष के आदित्य तिवारी की अपने दोस्तों के साथ मिलकर हत्या कर दी। छपड़ा जिले के जलालपुर के एक हाई स्कूल के छात्र आदित्य कुमार पर तारिफ, शाहिद और अरशद ने गुट बनाकर चाकू से इतने वार किये कि उसकी जान चली गई।


वास्तव में ये पूरा मामला एक लड़की को लेकर हुआ जो इन छात्रों के साथ एक ही कोचिंग सेंटर में पढ़ती थी। एक दिन पहले ही लड़की के साथ छेड़छाड़ को लेकर आदित्य तिवारी और तैफ के बीच झड़प हुई थी और झड़प ऐसी बढ़ी कि दोनों छात्रों के दोस्त भी आपस में भीड़ गए। इसके अगले दिन आदित्य एग्जाम देने के लिए स्कूल पहुंचा जहां ये आरोपी पहले ही घात लगाकर बैठे हुए थे और उसे रास्ते में घेरकर बुरी तरह से चाकुओं से वार किया। जिस स्कूल में आदित्य एग्जाम देने पहुंचा था उसे भी अभी बंद कर दिया गया। इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है। इसके विरोध में आज जलालपुर मुख्य चौक पर इस घटना के खिलाफ लोगों में गुस्सा देखने को मिला।

पुलिस ने इस मामले में शाहिद और अरशद नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि तीसरा आरोपी फरार बताया जा रहा है। पुलिस तीसरे आरोपी की तलाश में जीती हुई है जोकि इसका मुख्य सजिशकर्ता है।

इस घटना के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर खूब आक्रोश देखने को मिला। ट्विटर पर #JusticeForAdityaTiwari ट्रेंड कर रहा है और आदित्य को इंसाफ दिलाने की मांग की जा रही है।

Updated on:
25 Sep 2022, 8:46 PM IST
Published on: