राष्ट्रीय

Kanchanjunga Express Train Accident: CM ममता बनर्जी का मोदी सरकार पर हमला,कहा-ये सिर्फ वंदेभारत का प्रचार करते हैं

Kanchanjunga Express Train Accident: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने अपने रेलमंत्री कार्यकाल का जिक्र करते हुए भाजपा सरकार बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि यह सरकार सिर्फ वंदेभारत का प्रचार कर रही है।

less than 1 minute read

Kanchanjunga Express Train Accident: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी रेलमंत्री अश्विनी वैष्ण्व पर हमलावर हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सिलीगुड़ी में उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज में घायलों से मुलाकात की। इसके बाद एक बयान में कहा कि जब वह रेलमंत्री थी तो दो से तीन बड़ी रेल दुर्घटना देखी। इसके बाद यह सुनिश्चित किया गया कि टक्कर रोधी उपकरण तैयार किया जाए और उसे चालू किया जाए। उसके बाद ट्रेनों की टक्कर बंद हो गई।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाते हुए कहा कि अब रेलवे में क्या हो रहा है कोई नहीं जानता है। रेलवे का अलग बजट था बंद कर दिया गया है। इस विभाग का महत्व ही कम कर दिया गया है। रेलवे की बारे में सारी जानकारी है। कुछ भी नया नहीं है। विजन 2020 उठाकर देख लिजिए मेट्रो और रेलवे स्टेशन का विकास मेरे समय का है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि अपने कार्यकाल में मैंने बहुत सी चीजें शुरू कीं, लेकिन वे केवल वंदे भारत ट्रेनों का प्रचार कर रहे हैं। दुरंतो हो या सबसे तेज चलने वाली राजधानी एक्सप्रेस पूरा रेलवे विभाग लापरवाही का सामना कर रहा है। रेल मंत्रालय को उचित देखभाल की जरूरत है। इस घटना जानकारी मिलती है राज्य सरकार ने पूरी सहायता की है। यह सहायता जारी रहेगी।

Also Read
View All

अगली खबर