राष्ट्रीय

Karnataka Rape Case: BJP विधायक के खिलाफ दर्ज हुआ रेप का केस

Karnataka BJP MLA Rape Case: कर्नाटक से भारतीय जनता पार्टी (BJP) विधायक मुनिरत्ना (BJP MLA Munirathna) के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया गया है। रेप की घटना एक पर्सनल रिसॉर्ट में हुई।

less than 1 minute read
Karnataka Rape Case: BJP MLA Munirathna

Karnataka BJP MLA Rape Case: कर्नाटक से भारतीय जनता पार्टी (BJP) विधायक मुनिरत्ना (BJP MLA Munirathna) के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया गया है। एक पर्सनल रिसॉर्ट में रेप की घटना को अंजाम दिया गया। इसमें भाजपा MLA सहित 7 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। BJP विधायक मुनिरत्न पर एक दलित कांट्रैक्टर चेल्वाराजू को जान से मारने की धमकी देने, जातिसूचक अपशब्द कहने और रिश्वत मांगने का भी आरोप है।

MLA मुनिरत्न पहले से न्यायिक हिरासत में

कर्नाटक के राजराजेश्वरी नगर से BJP विधायक मुनिरत्न पहले से न्यायिक हिरासत में हैं। उन पर एक कॉन्ट्रैक्टर को धमकाने, गाली देने और मारपीट करने का आरोप है। ठेकेदार चेल्वाराजू ने कहा था कि मुनिरत्न ने उससे 30 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। ठेकेदार का आरोप है कि विधायक ने पैसे न देने पर उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने की धमकी दी थी। पुलिस ने MLA को 14 सितंबर को अरेस्ट किया था। वह 30 सितंबर तक ज्यूडिशियल कस्टडी में हैं। विधायक के खिलाफ व्यालिकावल पुलिस स्टेशन में 13 सितंबर को 2 केस दर्ज हुए थे। उन्हें कोलार जिले के मुलबागल कस्बे के पास नांगली गांव से गिरफ्तार किया गया था।

रेप केस में विधायक सहित 7 पर FIR

रेप केस रामनगर जिले के कग्गलीपुरा पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। शिकायत के अनुसार घटना कग्गलीपुरा पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत एक निजी रिसॉर्ट में हुई। बीजेपी विधायक मुनिरत्न समेत 7 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

Also Read
View All

अगली खबर