Kolkata Rape and Murder Case: आरजी कर अस्पताल (RG Kar medical college) में प्रशिक्षु डॉक्टर की दरिंदगी के बाद हत्या (Doctor Murder) के विरोध में आंदोलन कर रहे डॉक्टरों (Doctors Protest) और सरकार के बीच तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। वहीं दूसरी ओर आरजी कर अस्पताल से जब्त किए CCTV फुटेज से CBI को घटनावाली रात यानी 8 अगस्त को आरोपी संजय रॉय (Sanjay Ray) के अलावा और कई लोगों के होने के संकेत मिले हैं।