राष्ट्रीय

भारत के पहले डिजाइनर चिड़ियाघर में भारी सुरक्षा चूक, आवारा कुत्तों ने दस हिरणों को नोच-नोच कर खाया

केरल के त्रिशूर में हाल ही में खुले पुथुर प्राणी उद्यान में सुरक्षा चूक के कारण आवारा कुत्तों के हमले में 10 हिरणों की मौत हो गई, जिसके बाद वन्यजीव विशेषज्ञों की टीम जांच के लिए चिड़ियाघर पहुची है।
2 min read
Nov 12, 2025
Kerala Zoo
केरल चिड़ियाघर में आवारा कुत्तों ने दस हिरणों को मार डाला (प्रतीकात्मक तस्वीर)

केरल में हाल ही में खुले एक नए चिड़ियाघर में भारी सुरक्षा चूक का मामला सामने आया है। यहां त्रिशूर में हाल ही में शुरु हुए पुथुर प्राणी उद्यान नामक इस चिड़ियाघर में आवार कुत्ते घुस गए और उन्होंने हिरणों पर हमला कर दिया। इस हमले में 10 हिरणों की मौत हो गई। इस चिड़ियाघर को खुले एक महीने से भी कम का समय हुआ था लेकिन उससे पहले ही यहां इतना बड़ा हादसा हो गया। 336 एकड़ में फैला यह चिड़ियाघर एशिया का दूसरा सबसे बड़ा भारत का पहला डिज़ाइनर चिड़ियाघर है। ऐसे में इस घटना ने इसकी तैयारी और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर काफी सवाल खड़े कर दिए है।

वन्यजीव विशेषज्ञों की टीम चिड़ियाघर पहुंची

घटना की जानकारी सामने आने के बाद इसके निरीक्षण और विस्तृत जांच के लिए वन्यजीव विशेषज्ञ डॉ. अरुण जकारिया के नेतृत्व में एक टीम मंगलवार को चिड़ियाघर पहुंची है। अधिकारियों का कहना है कि हिरणों की मौत की सही वजह पोस्टमार्टम पूरा होने के बाद ही सामने आ पाएगी। वहीं चिड़ियाघर के निदेशक नागराज से संपर्क करने पर उन्होंने इस मामले पर टिप्पणी करने से मना कर दिया।

28 अक्टूबर को हुआ था चिड़ियाघर का उद्घाटन

राज्य के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन द्वारा 28 अक्टूबर को ही इस चिड़ियाघर का उद्घाटन किया गया था। इसमें 23 खुले, प्राकृतिक दिखने वाले बाड़ों में 80 प्रजातियों के 534 जानवरों को रखने की व्यवस्था है। त्रिशूर में पहले से मौजूद चिड़ियाघर से जानवरों को एक एक कर के इस नए चिड़ियाघर में शिफ्ट किया जा रहा था। इस चिड़ियाघर ने हाल ही में पर्यटकों की एंट्री के लिए एडवांस रजिस्ट्रेशन शुरू किया था। वर्तमान में सिर्फ स्कूल और कॉलेज के बच्चों को ही इस चिड़ियाघर में जाने की अनुमति थी। आम लोगों के लिए यह चिड़ियाघर कब खुलेगा, इसकी तारीख़ अभी तक घोषित नहीं की गई थी।

चिड़ियाघर प्रशासन ने सीसीटीवी फूटेज शेयर करने से किया मना

पूर्ण रूप से संचालित होने से पहले ही इस चिड़ियाघर की सुरक्षा व्यवस्था में इतनी बड़ी गड़बड़ी सामने आ गई है। इसके बाद से चिड़ियाघर प्रशासन पर लगातार सवाल उठ रहे है। लोगों के सवालों पर चिड़ियाघर प्रशासन ने चुप्पी साधी हुई है और कोई भी जवाब नहीं दिया है। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि बार बार अनुरोध करने के बावजूद चिड़ियाघर प्रशासन ने इस घटना का सीसीटीवी फूटेज शेयर करने से भी मना कर दिया है। अब इस मामले की जांच के लिए वन्यजीव विशेषज्ञों की टीम चिड़ियाघर पहुंची है। जांच पूरी होने के बाद ही इस मामले पर से पर्दा उठ पाएगा।

Updated on:
12 Nov 2025 10:11 am
Published on:
12 Nov 2025 10:11 am
Also Read
View All
Trump Iran Deal: ‘जंग खत्म नहीं हुई, सिर्फ रुकी है’, ट्रंप बोले- ईरान ने नहीं मानी बात तो फिर करेंगे हवाई हमला

CJP प्रदर्शनकारियों पर चलाने के लिए RAF जवानों को दिए गए थे पेलेट गन! आंतरिक जांच में बड़ा खुलासा

‘गोलीबारी होगी, बदसलूकी और हत्याएं होंगी’, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर RSS नेता की विवादित टिप्पणी, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश

CJP प्रदर्शनकारियों को मुंबई पुलिस ने भेजे नोटिस, कार्रवाई न करने के दावों पर कहा जांच होने तक नहीं रुकेगी प्रक्रिया

NEET-UG Row: राधाकृष्णन समिति की 101 में से 27 सिफारिशें अब तक लागू नहीं, NTA अब भी करा रहा है भर्ती परीक्षाएं