राष्ट्रीय

संदेशखाली घटना के प्रमुख गवाह को ट्रक ने मारी टक्कर, बेटे की हुई मौत; परिवार ने TMC के पूर्व नेता पर लगाए गंभीर आरोप

Truck Hit Sandeshkhali Witness: पश्चिम बंगाल में संदेशखाली विवाद से जुड़े मामलों में एक प्रमुख गवाह भोलानाथ घोष की गाड़ी को ट्रक ने टक्कर मार दी।

2 min read
Dec 10, 2025
संदेशखाली घटना के प्रमुख गवाह को ट्रक ने मारी टक्कर

Sandeshkhali Accident: भोलानाथ घोष उर्फ भोला घोष बुधवार को अदालत जा रहा था। इस दौरान उत्तर 24 परगना जिले के बोयरामारी पेट्रोल पंप के पास एक ट्रक ने उसकी कार को टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि ट्रक ने तेज रफ्तार से कार को टक्कर मारी थी। इसके बाद ट्रक ने गाड़ी को सड़क पर घसीटा और पास के एक जलाशय में धकेल दिया। इस दुर्घटना में भोला घोष के बेटे की मौत हो गई और कार के ड्राइवर की भी मौत हो गई है। साथ ही भोला घोष इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घोष के परिवार ने तृणमूल कांग्रेस के पूर्व नेता शेख शाहजहां पर हत्या की कोशिश करने के आरोप लगाए हैं। घोष को जनवरी 2024 में संदेशखाली में ED के अधिकारियों पर हुए हमले में प्रमुख गवाहों में से एक बताया जा रहा है।

शेख शाहजहां मुख्य साजिशकर्ता, परिवार
घोष के परिवार ने आरोप लगाया है कि यह घटना षडयंत्र के तहत हुई है। घोष को निशाना बनाया जा रहा है। घोष के बड़े बेटे बिस्वजीत ने दावा किया कि यह उनके पिता की हत्या की सुनियोजित साजिश थी। साथ ही उन्होंने कहा कि शेख शाहजहां ने जेल से इस घटना को अंजाम दिया है। दुर्घटना के समय मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार ट्रक विपरीत दिशा से आ रहा था। ट्रक ने कार को सामने से टक्कर मारी और कार को घसीटते हुए ले जाकर पानी में पटक दिया था।

शेख और घोष के खिलाफ दर्ज मामले
पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व नेता शेख शाहजहां पर कई संगीन आरोप दर्ज हैं। भोलानाथ घोष इनमें से किसी एक आरोप में प्रमुख गवाहों में से एक है। इसी के चलते घोष बसीरहाट उप-मंडल न्यायालय में पेश होने जा रहा था। पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में जनवरी 2024 में प्रवर्तन निदेशालय (ED) पर हमला हुआ था। इस हमले में कई अधिकारी बुरी तरह घायल हो गए थे। इसी हमले में भोलानाथ घोष को प्रमुख गवाह बताया जा रहा है। साथ ही घोष का नाम CBI की उन संबंधित जांचों में भी है, जिनमें शाहजहां को दोषी ठहराया गया था।

शेष शाहजहां पर आरोप
शेख शाहजहां की फरवरी 2024 में गिरफ्तारी के बाद तृणमूल कांग्रेस ने शाहजहां को पार्टी से 6 साल के लिए निलंबित कर दिया था। शेख पर मनी लॉन्डरिंग के मामलें, हड़पी गई जमीनों पर मछली पालन करने और स्थानीय विक्रेताओं को शाहजहां की फर्म के माध्यम से कारोबार करने के लिए मजबूर करने के कई आपराधिक मामलें दर्ज है।

Published on:
10 Dec 2025 07:00 pm
Also Read
View All

अगली खबर