राष्ट्रीय

कुकी उग्रवादियों ने पहली बार ड्रोन से बरसाए बम, मणिपुर में हुए हमले में महिला घायल

कुकी उग्रवादी अत्याधुनिक हथियारों और ड्रोनों का उपयोग करके कांगपोकपी जिले के ग्रामीणों पर हमला कर रहे हैं, जिसमें एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गयी और एक पत्रकार तथा बच्चों सहित दस अन्य लोगों घायल हो गये।
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Sep 2024, 8:05 AM IST
Feature image


कुकी उग्रवादियों ने अपनी रणनीति बदल दी है। पाकिस्तानी आतंकियों की तरह ही अब वह भी ड्रोन बम प्रयोग कर रहे हैं। यह ड्रोन चीन र्निमित हों तो कोई बड़ी बात नहीं है। चीन जिस तरह से पूर्वोत्तर में अस्थिरता चाह रहा है। यह घटनाएं उसकी मनमाफिक हैं। मणिपुर के कांगपोकपी जिले संदिग्ध कुकी उग्रवादियों ने सोमवार को लगातार दूसरे दिन ड्रोन से बम गिराये। जिससे एक महिला घायल हो गयी।

कुकी उग्रवादी रविवार से अत्याधुनिक हथियारों और ड्रोनों का उपयोग करके कांगपोकपी जिले के ग्रामीणों पर हमला कर रहे हैं, जिसमें एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गयी और एक पत्रकार तथा बच्चों सहित दस अन्य लोगों घायल हो गये।विभिन्न स्थानों से कुकी उग्रवादियों ने हवा से बम गिराये जिससे मणिपुर घाटी में तबाही मच गयी। सिनम गांव में एक महिला बम की चपेट में आ गई और उसे अस्पताल ले जाया गया।

कोउट्रुक और इंफाल पश्चिम और इंफाल पूर्व के अन्य स्थानों पर कुकी उग्रवादियों द्वारा बड़ी संख्या में घर, वाहन और संपत्तियां भी जला दी गईं। इस मामले को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों, सांसदों, विधायकों और नागरिक समाजों ने घटना की निंदा की है और सुरक्षा सलाहकार और पुलिस महानिदेशक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की ।

Updated on:
3 Sep 2024, 8:05 AM IST
Published on:
Also Read
View All
‘भगवा साड़ी पहनने से रोका बंद करा दूंगा स्कूल’, CM शुभेंदु के अल्टीमेटम से ईसाई मिशनरियों में मचा हड़कंप

‘भारत में आर्थिक तबाही आने वाली है’, अमेरिका में राहुल गांधी का बड़ा बयान, BJP का पलटवार- विदेश में चला रहे भारत विरोधी प्रोपेगेंडा

Odisha Crocodile Attack: जबड़े में थी जान, फिर भी नहीं हारी हिम्मत: मगरमच्छ की आंखों में उंगली गड़ाकर बचाई अपनी जान

Gudiyam Caves: तमिलनाडु की गुफा में मिला प्राचीन रहस्य! 11.87 मीटर लंबी सुरंग इंसानी हाथों से बनी होने के संकेत

कुलगाम में सुरक्षाबलों ने LeT कमांडर लतीफ भट को मार गिराया, जान बचाने के लिए मस्जिद में छिपा था, CRPF जवानों पर हमले का था मास्टरमाइंड