राष्ट्रीय

Kulgam Encounter: कुलगाम में सेना ने कई आतंकियों को घेरा, गोलीबारी शुरू

Kulgam Encounter: कुलगाम के निज्जर इलाके सेना के जवानों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में जारी है। सूत्रों के मुताबिक, जवानों ने कई आतंकवादियों को चारो तरफ से घेर लिया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Oct 2023, 1:37 PM IST
Kulgam Encounter
Kulgam Encounter

जम्मू कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों के जवानों ने कई आतंकियों को घेर लिया है। सेना के जवानों और दहशतगर्दों के बीच गोलीबारी जारी है। सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच कुलगाम के निज्जर इलाके मुठभेड़ में जारी है। बता दें कि सेना के जवानों को विश्वसनीय सूत्रों के हवाले से आतंकियों के घुपे होने की खबर मिली थी जिसके बाद सेना के जवानों से निज्जर इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया और आतंकियों को घेरने में कामयाब रहे। आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी जवाबी कार्रवाई में सेना ने गोलीबारी शुरू कर दी है।

48 घंटे से चल रहा आपरेशन

कालाकोट के जंगल में 48 घंटों तक सेना का सर्च ऑपरेशन चला था। भारतीय सेना, सीआरपीएफ और जम्मू और कश्मीर पुलिस के जवान आपरेशन में लगे हुए थे। गौरतलब है कि करीब 10 दिन पहले ही अनंतनाग के कोकेरनाग में सात दिनों तक आतंकी आपरेशन चला था। इसमें सेना के दो अधिकारी व एक जवान शहीद हो गए थे वहीं जम्मू कश्मीर पुलिस के भी एक डीएसपी ने शहादत दी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश में सरकारी दफ्तर की दीवार पर लिखे गए खालिस्तानी नारे, जांच में जुटी पुलिस

Updated on:
4 Oct 2023, 1:37 PM IST
Published on:
Also Read
View All