राष्ट्रीय

हरियाणा: रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी, लश्कर-ए-तैयबा ने अंबाला DRM को भेजा पत्र

अंबाला मंडल के DRM को एक पत्र मिला है, जिसमें लश्कर-ए-तैयबा ने हरियाणा के कई स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी दी है। इसके बाद हरियाणा पुलिस ने रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है।
2 min read
• •
Updated: 12 Nov 2021, 7:49 PM IST
lashkar e taiba threatening blow up haryana railway stations
lashkar e taiba threatening blow up haryana railway stations

नई दिल्ली। लश्कर-ए-तैयबा ने हरियाणा के रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी दी है। जानकारी के मुताबिक अंबाला मंडल के DRM को एक धमकी भरा पत्र मिला है, जिसमें हरियाणा के कई स्टेशनों को उड़ाने की धमकी दी गई है। बताया गया कि यह पत्र आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के नाम से मिला है। पत्र में दावा किया गया है कि 26 नवंबर से 6 दिसंबक के बीच हरियाणा के कई स्टेशनों पर धमाके होंगे।

रेलवे स्टेशनों पर बढ़ गई सुरक्षा
यह धमकी भरा पत्र मिलने के बाद से हरियाणा पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। वहीं पानीपत समेत तमाम रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। अधिकारियों ने रेलवे स्टेशनों पर आने वाले हर शख्स पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान कोई भी संदिग्ध मिलने पर उच्च अधिकारियों को जानकारी दी जाए। इसके साथ ही यात्रियों से भी सतर्क रहने की अपील की गई है और कोई संदिग्ध व्यक्ति या समान दिखने पर तुरंत पुलिस को जानकारी देने की बात कही गई है।

आतंकियों की सूची में पानीपत स्टेशन
बता दें कि यह धमकी भरा पत्र लश्कर-ए-तैयबा के नाम से अंबाला डीआरएम को मिला है। जिसमें अगले कुछ दिनों में हरियाणा के विभिन्न स्टेशन उड़ाए जाने की धमकी दी गई है। जानकारी के मुताबिक पत्र में जिन स्टेशनों पर धमाके की बात कही गई हैं उनमें पानीपत रेलवे स्टेशन का भी नाम है। यही वजह है कि यह पत्र मिलने के बाद राज्य की पुलिस सक्रिय हो गई है। इसके बाद से पुलिस स्टेशन पर आने-जाने वाले हर शख्स पर नजर बनाए हुए है।

बता दें कि इससे पहले रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के कोई खास इंतजाम नहीं किए थे, लेकिन धमाकों की धमकी मिलने के बाद से पुलिस और सुरक्षाबलों की सक्रियता बढ़ गई है। गौरतलब है कि पहले भी पानीपत में ट्रेन में कई बार ब्लास्ट हो चुके हैं। यही वजह है कि इस बार राज्य के अधिकारी आतंकियों के मंसूबों को नाकाम करने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

Published on: