राष्ट्रीय

बिहार में VIP नेता की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने भून डाला

बिहार के मोतिहारी जिले में वीआईपी नेता कामेश्वर साहनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सुबह 6 बजे तिनकोनी गांव में घर के बाहर बाइक सवार बदमाशों ने उन पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं।

2 min read
Nov 21, 2025
VIP नेता की गोली मारकर हत्या (File Photo)

बिहार में मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के एक नेता की गोली मारकर हत्या कर दी है। यह घटना मोतिहारी जिले की है।

मृतक की पहचान 50 वर्षीय वीआईपी नेता कामेश्वर साहनी के रूप में हुई है। उन्हें शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे तिनकोनी गांव में घर के बाहर बाइक सवार बदमाशों ने गोलियों से भून डाला।

ये भी पढ़ें

Bihar politics: अमित शाह ने बताया कि बिहार में एनडीए क्यों जीती, जंगल राज की चर्चा कर विपक्ष पर कसा तंज

पुलिस के अनुसार, साहनी सुबह उठने के बाद अपना हाथ-पैर धो रहे थे। इसी बीच, बाइक सवार अपराधियों ने उन पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं। इसके बाद वह फरार हो गए। साहनी के सिर और सीने में गोली लगी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

बड़े अधिकारी ने घटनास्थल का लिया जायजा

गोलीबारी की घटना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची। रक्सौल डीएसपी मनीष आनंद ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने घटना के बारे में आसपास के लोगों और अधिकारियों से विस्तार से जानकारी ली।

अब पुलिस आस-पास के कैमरों का सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। वहीं, सबूतों को इकट्ठा करने के लिए एफएसएल टीम को भी एक डॉग स्क्वायड के साथ काम पर लगाया गया है।

बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस कर रही छापामारी

फिलहाल, यह पता नहीं चल पाया है कि वीआईपी नेता की हत्या क्यों की गई है। शुरुआती जांच में दो संदिग्धों की पहचान हुई है। अब पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।

उधर, अधिकारी साहनी की क्रिमिनल हिस्ट्री का भी पता लगे रहे हैं। साथ ही यह भी देख रहे हैं कि उनकी किसके-किसके साथ दुश्मनी थी। सारी बात पता चलने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

अब तक जो जानकारी सामने आई है कि उससे पता चला है कि साहनी के खिलाफ कई केस दर्ज थे। उनकी किसी से पुरानी दुश्मनी भी थी। आपसी झगड़े, पुरानी दुश्मनी और राजनीतिक मकसद समेत सभी एंगल से पुलिस हत्या को लेकर जांच को आगे बढ़ा रही है।

Also Read
View All

अगली खबर