राष्ट्रीय

लोकसभा की कार्यवाही 9 फरवरी तक स्थगित

Lok Sabha Adjourned: लोकसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई है। अब 9 फरवरी को फिर से लोकसभा की कार्यवाही शुरू होगी।

less than 1 minute read
Feb 06, 2026
Lok Sabha (Photo - Sansad TV)

लोकसभा (Lok Sabha) की कार्यवाही में पिछले कुछ दिन से विपक्ष के हंगामे की वजह से काफी परेशानी आ रही थी। ऐसे में आज, शुक्रवार, 6 फरवरी को लोकसभा की कार्यवाही स्थगित करने का फैसला लिया है। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला (Om Birla) ने सदन की कार्यवाही को 9 फरवरी तक के लिए स्थगित करने का फैसला लिया है। 9 फरवरी को सुबह 11 बजे से फिर से लोकसभा की कार्यवाही शुरू होगी।

बजट सत्र के दौरान विपक्ष जमकर कर रहा है विरोध

लोकसभा में बजट सत्र 2026 के दौरान विपक्षी सांसद (मुख्य रूप से कांग्रेस और टीएमसी के) लगातार विरोध कर रहे हैं और इसके लिए वो नारेबाजी और सदन के बाहर भी प्रदर्शन कर रहे हैं। विपक्षी सांसद भारत-अमेरिका ट्रेड डील (India-US Trade Deal), भारत-चीन बॉर्डर विवाद (India-China Border Dispute) पर सरकार की नीतियों, राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को नहीं बोलने देने, 8 कांग्रेस सांसदों के निलंबन को लेकर जमकर सरकार की आलोचना कर रहे हैं। स्पीकर बिरला ने इस पर नाराज़गी जताते हुए कहा कि विपक्ष के हंगामे की वजह से अब तक सदन का काफी समय बर्बाद हो चुका है और बार-बार लोकसभा की कार्यवाही स्थगित हो रही है, जिससे बजट पर सामान्य चर्चा और अन्य कार्य प्रभावित हो रहे हैं, जो गलत है।

Updated on:
06 Feb 2026 12:35 pm
Published on:
06 Feb 2026 12:27 pm
Also Read
View All

अगली खबर