Lok Sabha Election 2024: पंजाब कांग्रेस से दो विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले भी एक विधायक इस्तीफा दे चुके हैं।
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले पंजाब में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। आम आदमी पार्टी के साथ प्रदेश में गठबंधन का विरोध करते हुए कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक नसीब सिंह और नीरज बसोया ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता के साथ सभी पदों से तत्काल इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले भी
पंजाब के धुरी से पूर्व विधायक दलवीर सिंह गोल्डी ने भी बीते दिन कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था।
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2024 से पहले पंजाब में उठापटक जारी है। कई नेता बहुत तेजी से दल बदल रहे हैं। वहीं पंजाब की सियासत आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के ईदगिर्द घमूती नजर आ रही है। अकाली दल इस सियासत में तड़का लगाने का काम कर रहा है। भारतीय जनता पार्टी की स्थिति बहुत बेहतर नजर नहीं आ रही है। ऐसे में यहां चुनाव किस करवट बैठेगा। यह कहना मुश्किल है।