राष्ट्रीय

Lok Sabha Elections 2024: तमिलनाडु के पूर्व पुलिस महानिदेशक डा. करुणा सागर कांग्रेस में शामिल

बिहार कांग्रेस के प्रभारी मोहन प्रकाश ने उन्हें दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में शामिल होने की विधिवत घोषणा की। करुणा सागर ने कांग्रेस में शामिल होने के बाद कहा कि आज उनकी जिंदगी का अहम दिन है।

less than 1 minute read

तमिलनाडु के पूर्व पुलिस महानिदेशक डा. करुणा सागर बुधवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। मूलतः बिहार निवासी पूर्व आईपीएस अधिकारी इसके पहले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय प्रवक्ता थे। बिहार कांग्रेस के प्रभारी मोहन प्रकाश ने उन्हें दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में शामिल होने की विधिवत घोषणा की। करुणा सागर ने कांग्रेस में शामिल होने के बाद कहा कि आज उनकी जिंदगी का अहम दिन है।
कांग्रेस में शामिल होने पर उन्हें काफी खुशी हो रही है। इस दिन को अहम बनाने के लिए उन्होंने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, बिहार कांग्रेस के प्रभारी मोहन प्रकाश का आभार जताया। उल्लेखनीय है कि बिहार में राजद और कांग्रेस गठबंधन में है। कांग्रेस और राजद सीट की साझेदारी के साथ बिहार में लोकसभा का चुनाव लड़ रही है। करुणा सागर एक साल पहले राजद में शामिल हुए थे और आरजेडी में प्रवक्ता पद पर रहे।

Published on:
02 May 2024 10:48 am
Also Read
View All

अगली खबर