NDA Leading In Lok Sabha Election Results 2024: 7 चरणों में पूरा हुआ लोकसभा चुनाव 2024 आज अब अपने अंतिम पड़ाव पर आ गया है। वोटों की गिनती शुरू हो गई है। शुरुआती रुझानों में एनडीए 250 से ज़्यादा सीटों पर आगे है।
भारत में लोकतंत्र के पर्व का आज आखिरी मुकाम है। देश में 7 चरणों में पूरे हुए लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election Result) में आज वो दिन आ गया है जिसका सभी को इंतज़ार था। आज सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है। सभी प्रत्याशियों को अपनी-अपनी सीटों पर नतीजों का इंतज़ार है। चुनावी जंग NDA और INDIA गठबंधनों के बीच है। वोटों की गिनती के बीच शुरुआती रुझानों में NDA गठबंधन को भारी बढ़त मिल रही है। शुरुआती रुझानों में पीएम नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के नेतृत्व में NDA गठबंधन 250 पार हो गया है। 250 से ज़्यादा सीटों पर NDA को बढ़त मिली हुई है।