राष्ट्रीय

Lok Sabha Election Results 2024: स्मृति ईरानी की करारी हार, अमेठी में कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा ने दी मात

अमेठी से बीजेपी की स्मृति ईरानी की करारी हार हुई है। उन्हें कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा ने मात दी है।

less than 1 minute read
Smriti Irani loses against Kishori Lal Sharma

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) 2024 में हॉट सीटों में से एक अमेठी (Amethi) पर परिणाम सामने आ गया है। जिस सीट पर बीजेपी (BJP) प्रत्याशी स्मृति ईरानी (Smriti Irani) की जीत तय मानी जा रही थी, वहाँ बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। अमेठी में पिछली बार राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को हराकार धमाका करने वाली स्मृति को इस बार करारी हार झेलनी पड़ी है। स्मृति को कांग्रेस (Congress) के किशोरी लाल शर्मा (Kishori Lal Sharma) ने मात दी है। स्मृति को करीब 1.6 लाख वोटों से हार झेलनी पड़ी है।

Also Read
View All

अगली खबर