राष्ट्रीय

निलंबित कर दो…, सांसदों के निलंबन पर बोले लोकसभा अध्यक्ष, कही ये बात

om birla on opposition mps suspension: विपक्ष के सासंदों के निलंबन पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला का बयान आया है। उन्होेंने कहा कि कुछ सासंद स्पीकर की कुर्सी के पास आते हैं और निलंबित करने की मांग करते हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Dec 2023, 3:26 PM IST
om birla on opposition mps suspension

om birla: लोकसभा में विपक्षी दलों के सांसदों के निलंबन पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का बयान आया है। उन्होंने गुरुवार को कहा कि विपक्ष के कुछ सांसद स्पीकर की टेबल तक आते हैं और तख्तियां दिखाकर सस्पेंड करने की बात कहते हैं। बिरला ने यह भी कहा कि विपक्षी सदस्यों का यह तरीका सही नहीं है,वे नियोजित तरीके से आकर आसन से सस्पेंड करने की मांग करते हैं।


[typography_font:14pt;" >आपको जनता ने चुना है...

उन्होंने प्रदर्शन कर रहे सासंदों से कहा, "मैं कभी बिना कारण के किसी सदस्य को सस्पेंड नहीं करता। आपको जनता ने चुना है, आपको यहां चर्चा करने और अपनी बात रखने का अधिकार है। आप लोग अपनी सीट पर जाइए, मैं आपको शून्यकाल में आपकी बात रखने का मौका दूंगा।"

143 सांसद निलंबित

गौरतलब है कि 13 दिसंबर को लोकसभा में हुई सुरक्षा चूक मामले में विपक्ष दोनों सदनों में चर्चा और इस मसले पर गृहमंत्री अमित शाह का विस्तृत बयान की मांग कर रही है। जिसके वजह से सदन का कामकाज बाधित हो रहा है। शीतकालीन सत्र में अब तक 97 सदस्यों को निचले सदन से सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं, दोनों सदनों की बात करें तो कुल 143 सांसदों को शीतकालीन सत्र के शेष अवधि के लिए सस्पेंड किया गया है।
यह भी पढ़ें: कई राज्यों में बढ़े कोरोना के नए केस, केरल में JN.1सब वेरिएंट की पुष्टि, केंद्र ने जारी की एडवाइजरी

Updated on:
21 Dec 2023, 3:26 PM IST
Published on: