राष्ट्रीय

दिवाली पर हुआ बड़ा हादसा: सजावट के दौरान तीसरी मंजिल से गिरे दो लोग

लातूर जिले के औसा शहर में दिवाली की सजावट के दौरान दो मजदूर दुकान की तीसरी मंजिल से गिर गए। हालांकि दोनों की जान बच गई लेकिन उन्हें काफी चोटें आई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, मजदूरों ने सुरक्षा नियमों का पालन नहीं किया था, जिसके चलते यह हादसा हुआ।

less than 1 minute read
Oct 18, 2025
दिवाली की सजावट के दौरान तीसरी मंजिल से गिरे दो लोग (फोटो- आईएएनएस)

महाराष्ट्र के लातूर जिले में दिवाली की सजावट के दौरान दो लोगों के तीसरी मंजील से गिरने की खबर सामने आई है। मामला जिले के औसा शहर का है। यहां एक दुकान की तीसरी मंजिल पर दो मजदूर लाइटे लगा रहे थे। तभी अचानक दोनों नीचे गिर गए। इस दुर्घटना में दोनों मजदूरों को काफी चोटें आई, गनीमत रही कि दोनों मजदूरों की जान बच गई। हादसे की पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। गिरने के तुरंत बाद, दोनों को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें

लुधियाना से दिल्ली जा रही गरीब रथ ट्रेन में लगी आग, मौके पर पहुंचे बचाव दल

एक-दो दिन में होंगे डिस्चार्ज

दुकान के मालिक उमेश ढगे ने बताया है कि दोनों मजदूर फिलहाल सुरक्षित हैं और उनका इलाज चल रहा है। इस साल भी दीपावली पर सजावट के लिए उन्हीं मजदूरों को ठेका दिया गया था, जिन्हें हर साल दिया जाता है। वह हर साल यहां काम करने आते है, लेकिन पता नहीं इस बार कैसे लाइट लगाते समय वे फिसलकर गिर गए। उन्होंने कहा कि, मजदूरों ने सुरक्षा नियमों का भी पालन नहीं किया था। ढगे ने आगे कहा कि डॉक्टर दोनों मजदूरों को एक-दो दिन में अस्पताल से डिस्चार्ज कर देंगे।

सुरक्षा नियमों का पालन नहीं करने के चलते गिरे मजदूर

डॉक्टरों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है। इस हादसे में एक मजदूर को ज्यादा चोट आई है, जबकि दूसरे को हल्की चोट लगी है। यह हादसा शुक्रवार शाम को करीब साढ़े सात बजे हुआ। हादसे के तुरंत बाद आस-पास के दुकानदार आ गए थे और सबकी मदद से मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्थानीय लोगों के अनुसार, काम करते हुए मजदूरों ने सुरक्षा नियमों का पालन नहीं किया था और इसी वजह से यह हादसा हुआ है।

Published on:
18 Oct 2025 10:24 am
Also Read
View All

अगली खबर