31 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कॉकरोच जनता पार्टी पर उपराष्ट्रपति ने दिया बयान, बोले- ‘सकारात्मक खबरों से ‘कॉकरोच’ को फॉलो करना छोड़ देंगे युवा’

Cockroach Janata Party: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने मीडिया से सकारात्मक और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देने की अपील की। उन्होंने कहा कि केवल नकारात्मक खबरों पर फोकस करने से युवा भटक सकते हैं। उन्होंने अप्रत्यक्ष तौर पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' का भी जिक्र किया।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

May 31, 2026

Cockroach Janata Party

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन(फोटो-ANI)

Vice President On Cockroach Janata Party: उपराष्ट्रपति सी.पी राधाकृष्णन ने रविवार को मीडिया की भूमिका पर महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए कहा कि समाज में सकारात्मक बदलावों और उपलब्धियों को पर्याप्त जगह मिलनी चाहिए। उनका मानना है कि यदि मीडिया लगातार नकारात्मक विषयों और विवादों को ही प्रमुखता देगा तो नई पीढ़ी का ध्यान रचनात्मक कामों से हट सकता है। केरल में एक न्यूज पेपर की वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि पत्रकारिता केवल घटनाओं की जानकारी देने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज को सही दिशा दिखाने की भी जिम्मेदारी निभाती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जनता का भरोसा बनाए रखने के लिए मीडिया को संतुलित और जिम्मेदार रवैया अपनाना होगा। इसी कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने 'कॉकरोच जनता पार्टी' पर भी बयान दिया है।

सोशल मीडिया ट्रेंड्स पर जताई चिंता


कार्यक्रम में बोलते हुए उपराष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पर तेजी से लोकप्रिय होने वाले कुछ अकाउंट्स और ट्रेंड्स का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कई बार कुछ विषय या व्यक्ति अचानक चर्चा में आ जाते हैं और हर जगह दिखाई देने लगते हैं, लेकिन उनका प्रभाव अक्सर बहुत कम समय तक रहता है। उन्होंने अप्रत्यक्ष तौर पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जो चीज वास्तव में समाज के लिए उपयोगी और महत्वपूर्ण होती है, उसका महत्व समय के साथ भी बना रहता है। लोग उसे दिनों, हफ्तों और महीनों बाद भी याद रखते हैं। वहीं, केवल शोर-शराबे के आधार पर लोकप्रिय होने वाली चीजें जल्द ही लोगों की नजरों से ओझल हो जाती हैं।

क्या है कॉकरोच जनता पार्टी?


कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) मई 2026 में इंटरनेट पर शुरू हुआ एक व्यंग्यात्मक और विरोध-आधारित राजनीतिक आंदोलन है। इसकी शुरुआत अभिजीत दिपके ने की थी। यह आंदोलन भारत के मुख्य न्यायाधीश द्वारा बेरोजगार युवाओं को 'कॉकरोच' कहे जाने वाले बयान के विरोध में एक मीम के रूप में उभर कर सामने आया था। सोशल मीडिया पर इसकी कई मिलियन लोग इसे फॉलो कर चुके हैं।

विकसित भारत के लक्ष्य में सबकी भागीदारी जरूरी- उपराष्ट्रपति


उपराष्ट्रपति ने कहा कि भारत ने हाल के वर्षों में आत्मविश्वास और विकास की दिशा में बड़ी प्रगति की है। उन्होंने 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य का जिक्र करते हुए कहा कि यह केवल सरकार या किसी राजनीतिक दल की जिम्मेदारी नहीं है बल्कि देश के विकास में हर नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है।