राष्ट्रीय

झारखंड में बड़ा हादसाः गिरडीह से रांची जा रही बस हजारीबाग में नदी में गिरी, 7 लोगों की मौत, 45 घायल

Major Road Accident in jharkhand: झारखंड के हजारीबाग जिले में एक बड़ी सामने आई है। यहां शनिवार शाम एक भीषण हादसा हो गया, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई जबकि करीब 45 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

2 min read
jharkhand_accident.jpg

Major Road Accident in jharkhand: मौत कब आ जाए कहा नहीं जा सकता। इसका ताजा उदाहरण झारखंड से सामने आया है। जहां कीर्तन में शामिल होने जा रहे लोगों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर नदी में पलट गई। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 45 लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। अंधेरा घिरने के कारण लोगों को नदी से निकालने में मुश्किलें भी आ रही हैं।

मिली जानकारी के अनुसार यह भीषण हादसा शनिवार देर शाम झारखंड के हजारीबाग जिले में हुआ। जहां गिरडीह से 52 यात्रियों को लेकर रांची जा रही एक बस अनियंत्रित होकर नदी में पलट गई। हादसे की शिकार शिवा नामक बस में गिरडीह से चली थी। जो हजारीबाग-बगोदर NH-100 पर दारू के बीच शिवानी नदी में बस पलटी गई। पहले इस हादसे से चार लोगों की मौत की खबर सामने आई। लेकिन अभी थोड़ी देर पर मिली जानकारी के अनुसार हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है।


मरने वालों में हजारीबाग गुरुद्वारा कमेटी के राजू सिंह भी शामिल हैं। हादसे में घायल हुए 45 लोगों को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज हजारीबाग में भर्ती कराया गया है। खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद बस से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। जानकारी के अनुसार सभी लोग रांची धार्मिक कार्यक्रम कीर्तन में शामिल होने जा रहे थे। तभी बीच रास्ते में यह हादसा हुआ।


हादसे की सूचना पर उपायुक्त नैंसी सहाय के निर्देश पर राहत कार्य शुरू किया गया। बस में फंसे घायलों को गैस कटर से निकालने का प्रयास किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कई लोग वाहन में फंसे थे। इन्हें कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकालकर एंबुलेंस से शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज हजारीबाग में भर्ती कराया गया। इस हादसे की खबर मिलते ही सिख समाज के लोगों में मातम पसरा है। बताया जाता है कि मरने वालों में बच्चे भी शामिल हैं।

मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए पहुंचे एक घायल विश्वजीत सिंह ने बताया कि गिरिडीह से 1:30 बजे रांची संगत में शामिल होने के लिए निकले थे। टाटीझरिया क्रॉस करने के बाद अचानक से गाड़ी नदी में गिर गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से हमलोगों को निकालकर यहां पहुंचाया गया।

Published on:
17 Sept 2022 07:26 pm
Also Read
View All
Punjab Politics: सीएम भगवंत मान को ‘पंथ विरोधी’ घोषित करने के बाद बीजेपी ने की बड़ी मांग, बोले-‘पंथ से माफी मांगो’

G7 Summit 2026: जी-7 शिखर सम्मेलन में पीएम नरेंद्र मोदी, कहा- ‘वैश्विक साझेदारी की सफलता का आधार है आपसी विश्वास’

AIADMK के एक और विधायक के इस्तीफे से तमिलनाडु की राजनीतिक दलों में बढ़ी चुनौती, 6 सीटों पर होगा उपचुनाव, अब क्या करेंगे CM विजय?

‘महाराष्ट्र में भी ऐसा ही हुआ था’, कोर्ट का हवाला देकर बागी सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने ममता बनर्जी को क्या भेजा मैसेज?

कल्याण बनर्जी की मुश्किलें बढ़ीं! महिलाओं पर अमर्यादित टिप्पणी को लेकर ओम बिरला से की गई लिखित शिकायत