राष्ट्रीय

‘कांग्रेस के पास सिर्फ गाली-गलौज की राजनीति बची है’, कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर अमित शाह का पलटवार

Amit Shah: मल्लिकार्जुन खड़गे की पटना में पीएम मोदी के दिवंगत पिता पर टिप्पणी को लेकर विवाद बढ़ गया है। गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधा है।
2 min read
• •
Updated: 25 Oct 2026, 7:26 PM IST
Amit Shah
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह(फोटो-ANI)

Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की ओर से पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता को लेकर की गई टिप्पणी पर राजनीतिक विवाद बढ़ गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह खड़गे के बयान की आलोचना करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा है। अमित शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के पास अब कोई नीति या मुद्दा नहीं बचा है और वह केवल गाली-गलौज की राजनीति कर रही है।

अमित शाह बोले- शालीनता की सारी मर्यादाएं पार कीं

अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान की आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि पटना में प्रधानमंत्री मोदी के परिवार और उनके दिवंगत पिता को लेकर की गई टिप्पणी ने सार्वजनिक जीवन की शालीनता की मर्यादाएं तोड़ दी हैं। गृह मंत्री ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और उनके परिवार को लेकर कांग्रेस की ओर से पहले भी आपत्तिजनक टिप्पणियां की जाती रही हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री की मां को लेकर की गई टिप्पणियों, उन्हें 'मौत का सौदागर' कहे जाने और 'चायवाला' कहकर उनकी पृष्ठभूमि पर निशाना साधे जाने का जिक्र किया।

'चुनावी हार से हताश है कांग्रेस'

अमित शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 12 वर्षों में लगातार चुनावी हार के कारण कांग्रेस में हताशा बढ़ी है और पार्टी के पास अब न कोई नीति बची है, न कोई मुद्दा। शाह ने दावा किया कि कांग्रेस जनता के बीच अपना जनाधार खो रही है और उसके कार्यकर्ताओं के बीच भी समर्थन कम हो रहा है। उन्होंने कहा कि जब-जब प्रधानमंत्री मोदी या उनके परिवार को लेकर ऐसी टिप्पणियां की गई हैं, तब-तब जनता ने कांग्रेस को जवाब दिया है।

नितिन नवीन ने भी खड़गे पर साधा निशाना

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी खड़गे के बयान की आलोचना की। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक मंच से इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना राजनीतिक मर्यादा के खिलाफ है। नवीन के मुताबिक, राजनीतिक विरोध के बावजूद भाषा और व्यवहार में गरिमा बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने दिवंगत परिजनों को राजनीतिक भाषणों में घसीटने पर आपत्ति जताते हुए इसे कांग्रेस की सोच और शिष्टाचार से जुड़ा मामला बताया।

क्या है पूरा विवाद?

मल्लिकार्जुन खड़गे पटना में डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए थे। उनके संबोधन के दौरान वहां मौजूद एक व्यक्ति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कहा कि वह सत्ता से कहीं नहीं जाएंगे। इसी टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए खड़गे ने प्रधानमंत्री के दिवंगत पिता को लेकर आपत्तिजनक बात कही। इसके बाद बीजेपी नेताओं ने उनके बयान पर विरोध जताया और कांग्रेस पर हमला बोला।

Updated on:
25 Oct 2026, 7:26 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Double Murder Case: शिक्षिका मां-बेटे की हत्या के आरोपी ने की सुसाइड की कोशिश, पत्नी बोली- अगला टारगेट मैं थी, 1 करोड़ लेकर हो जाता फरार

‘पहले एक रुपये में से 15 पैसे लोगों के पास पहुंचते थे, अब ऐसा नहीं है’, पीएम मोदी का पिछली कांग्रेस सरकारों पर निशाना

SIR पर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का बड़ा बयान, बिना सुनवाई के वोटर लिस्ट से नहीं कटेगा किसी का नाम; कांग्रेस पर साधा निशाना

भारत की संसद में 26 अक्टूबर से होगा 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच, जुटेंगे सदस्य देशों के प्रतिनिधि, लोकसभा ने दी अहम जानकारी

मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी के पिता को लेकर दिया विवादित बयान, बीजेपी ने किया पलटवार