राष्ट्रीय

बंगाल में TMC की जीत पर प्रेस क्रॉन्फ्रेंस कर रही थी ममता बनर्जी, तभी उनको क्यों याद आई CBI?

West Bengal: मुंबई से लौटने के बाद ममता बनर्जी ने मीडियाकर्मियों से कहा, ''उपचुनाव के नतीजे भाजपा द्वारा केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से हमारे खिलाफ रची गई साजिशों का जवाब हैं।

2 min read
Jul 13, 2024

विधानसभा उपचुनाव के नतीजों के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को कहा कि राज्य में सभी चार सीटों पर तृणमूल कांग्रेस की शानदार जीत भाजपा की साजिशों का मुंहतोड़ जवाब है। यह हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों में पार्टी के शानदार प्रदर्शन जितना ही महत्वपूर्ण है।

जनता ने मेरे खिलाफ रची साजिशों का जवाब दिया: ममता

मुंबई से लौटने के बाद उन्होंने मीडियाकर्मियों से कहा, ''उपचुनाव के नतीजे भाजपा द्वारा केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से हमारे खिलाफ रची गई साजिशों का जवाब हैं। आम जनता ने ऐसी सभी साजिशों का मुंहतोड़ जवाब दिया है। लेकिन जीत के साथ ही हमारी जिम्मेदारियां भी बढ़ गई हैं। हमें हमेशा की तरह जनता के साथ खड़ा होना होगा।''

Also Read
View All

अगली खबर