राष्ट्रीय

बंगाल चुनाव 2026: विधानसभा चुनाव से पहले सीएम ममता बनर्जी ने 23 पदों से दिया इस्तीफा, जानें वजह

West Bengal Assembly Elections 2026: सीएम बनर्जी का इस्तीफे का पत्र काफी संक्षिप्त है। ममता बनर्जी ने लिखा कि मैं तत्काल प्रभाव से अपने सभी पदों से इस्तीफा दे रही हूं। इन पदों को स्वीकार करने की आवश्यक कार्रवाई की जाए।

2 min read
Mar 25, 2026
ममता बनर्जी ने 23 पदों से दिया इस्तीफा (Photo-IANS)

Mamata Banerjee Resignation: पश्चिम बंगाल में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं। पहले चरण के लिए 23 अप्रैल और दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। वोटों की गिनती 4 मई को होगी। विधानसभा चुनाव से पहले सीएम ममता बनर्जी ने बड़ा कदम उठाया है। ममता ने 23 सरकारी पदों और समितियों से इस्तीफा दे दिया है। सीएम ने तत्काल प्रभाव से इन पदों से इस्तीफा दे दिया है। इस बात की जानकारी सीएम कार्यालय से जारी हुए पत्र में दी गई है।

हालांकि सीएम बनर्जी का इस्तीफे का पत्र काफी संक्षिप्त है। ममता बनर्जी ने लिखा कि मैं तत्काल प्रभाव से अपने सभी पदों से इस्तीफा दे रही हूं। इन पदों को स्वीकार करने की आवश्यक कार्रवाई की जाए।

ये भी पढ़ें

Bengal Election: बंगाल में बीजेपी ने अपनाई दिल्ली वाली रणनीति, क्या ममता को मिलेगी चुनौती

मुख्य सचिव को लिखा पत्र

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस्तीफे को लेकर मुख्य सचिव को एक पत्र लिखा है। दरअसल, इसमें वे पद भी शामिल हैं जो बनर्जी सीएम के रूप में संभाल रही थीं। साथ ही उन्होंने उन पदों से भी इस्तीफा देने का अनुरोध किया है कि जो लिस्ट में नहीं हैं। 

गृह एवं पहाड़ी मामलों के विभाग ने लिखा पत्र

सीएम बनर्जी के इस्तीफे को लेकर गृह एवं पहाड़ी मामलों के विभाग ने सभी विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और सचिवों को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में विभाग ने बताया कि सीएम ममता बनर्जी ने अपने कई पदों से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है। 

पत्र में स्पष्ट निर्देश दिए गए कि जिन भी संस्थानों और समितियों में वह अध्यक्ष या सदस्य थीं, वहां से उनके इस्तीफे को तुरंत स्वीकार करने की प्रक्रिया शुरू की जाए। साथ ही, सभी विभागों को 25 मार्च 2026 को शाम 4 बजे तक ईमेल के जरिए गृह विभाग को अनुपालन रिपोर्ट भेजने के लिए कहा गया है।

क्यों उठाया यह कदम?

बताया जा रहा है कि सीएम ममता बनर्जी ने यह बड़ा कदम चुनाव आयोग के नियमों का पालन करने के लिए उठाया है। ऑफिस ऑफ प्रॉफिट की स्थिति से बचने और चुनाव से पहले नैतिकता बनाए रखने के लिए ममता बनर्जी ने ये इस्तीफे दिए हैं।

चुनाव प्रचार हुआ तेज

बता दें कि बंगाल चुनाव में एक महीने से भी कम का समय रह चुका है। इससे पहले सभी राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारी भी तेज कर दी है। सीएम ममता बनर्जी ने भी चुनाव कैंपेन शुरू कर दिया। इस बार ममता एक बार फिर से सत्ता में काबिज होने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

ये भी पढ़ें

Mamata Banerjee: सदन में चांदी का कड़ा रखने के बाद रात 3 बजे ममता बनर्जी का बजा फोन, राजीव गांधी ने ममता से क्या कहा?

Also Read
View All

अगली खबर