18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bengal Election: बंगाल में बीजेपी ने अपनाई दिल्ली वाली रणनीति, क्या ममता को मिलेगी चुनौती

Bengal Election: बंगाल की 294 सीटों पर दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण के लिए 23 और दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। वोटों की गिनती 4 नवंबर को होगी। 

2 min read
Google source verification

भारत

image

Ashib Khan

Mar 18, 2026

West Bengal Assembly Election 2026, BJP vs TMC in Bengal, Mamata Banerjee leadership, Narendra Modi Bengal strategy,

बीजेपी ने अपनाई दिल्ली वाली रणनीति (Photo-IANS)

Bengal Election: बंगाल में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। इसके साथ ही पार्टियों द्वारा अपने-अपने प्रत्याशियों का ऐलान करना भी शुरू हो गया है। बीजेपी और टीएमसी ने अपनी-अपनी सूची जारी कर दी। वहीं ममता बनर्जी को रोकने के लिए बीजेपी ने दिल्ली वाली रणनीति अपनाई है। दरअसल, बंगाल की 294 सीटों पर दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण के लिए 23 और दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। वोटों की गिनती 4 नवंबर को होगी।

बीजेपी ने अपनाई ‘दिल्ली वाली रणनीति’

बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने टीएमसी से पहले अपने प्रत्याशियों की सूची जारी की थी। इस सूची में बीजेपी ने सुवेंदु अधिकारी को नंदीग्राम और भवानीपुर सीट से उतारा है। दरअसल, ममता को सुवेंदु ने 2021 में नंदीग्राम से हराया था। इसके बाद उपचुनाव में ममता ने भवानीपुर से जीत हासिल की थी। यही वजह थी कि बीजेपी ने अपने सबसे कद्दावर नेता को एक बार फिर ममता के सामने उतारा है। 

टीएमसी ने भी चुनाव को लेकर अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। भवानीपुर से सीएम ममता बनर्जी चुनाव लड़ेंगी। 

वहीं बीजेपी ने बंगाल में भी दिल्ली वाली रणनीति अपनाई है। दरअसल, दिल्ली विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल को रोकने के लिए बीजेपी ने प्रवेश वर्मा को टिकट दिया था। बीजेपी की रणनीति थी कि केजरीवाल के सामने अपना मजबूत प्रत्याशी उतारा जाए, जिससे केजरीवाल दिल्ली की अन्य सीटों के लिए पार्टी के प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार नहीं कर पाए। 

अब बंगाल में भी भवानीपुर से सुवेंदु अधिकारी को ममता के सामने टिकट देकर यही रणनीति बनाई गई है। पार्टी चाहती है कि ममता महज भवानीपुर तक ही सीमित रह जाए, जिससे अन्य सीटों पर बीजेपी को फायदा हो सके। 

भवानीपुर में घटा TMC का वोट प्रतिशत

विधानसभा चुनाव 2021 में भवानीपुर से ममता बनर्जी की पार्टी ने जीत दर्ज की थी। इस चुनाव में TMC प्रत्याशी को 28 हजार वोटों से जीत मिली थी। हालांकि लोकसभा चुनाव 2024 में यह घटकर महज 8297 वोट ही रह गया।

क्या रहा है इतिहास?

2011 से अब तक भवानीपुर सीट पर 8 चुनाव हुए हैं, जिनमें तीन विधानसभा, तीन लोकसभा और दो उपचुनाव हैं। इनमें से सात में टीएमसी ने जीत या बढ़त हासिल की है। ममता ने यहां दोनों उपचुनावों में 70 फीसदी से ज्यादा वोट शेयर के साथ बड़ी जीत दर्ज की है।