4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

5 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की मतगणना शुरू, अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा भी मैदान में

पांच राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। महाराष्ट्र की बारामती सीट से अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार भी चुनावी मैदान में हैं। पढ़ें पूरी खबर...

less than 1 minute read
Google source verification
सुप्रीम कोर्ट में हुई दोबारा काउंटिंग (Photo-IANS)

EVM (Photo-IANS)

By-election Counting:देश के पांच राज्यों गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, नगालैंड और त्रिपुरा की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे सोमवार को घोषित किए जाएंगे। कर्नाटक की दो सीटों, नगालैंड और त्रिपुरा की एक-एक सीट पर 9 अप्रैल को मतदान हुआ था, जबकि गुजरात की लिमखेड़ा तथा महाराष्ट्र की बारामती और राहुरी सीटों पर 23 अप्रैल को वोटिंग हुई।

सात में 4 पर भाजपा का कब्जा

इन सात सीटों में से चार पर पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जीत हासिल की थी। महाराष्ट्र की एक सीट राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के खाते में थी, जबकि कर्नाटक की दोनों सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवार विजयी रहे थे। सभी सीटें पूर्व विधायकों के निधन के कारण खाली हुईं।

बारामती से सुनेत्रा मैदान में

इनमें सबसे ज्यादा चर्चा में रही महाराष्ट्र की बारामती सीट है। यहां से महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार 28 जनवरी 2026 को बारामती में हुए एक विमान दुर्घटना में निधन हो गया था। इस उपचुनाव में अजित पवार की पत्नी और महाराष्ट्र की मौजूदा डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार भाजपा की ओर से मैदान में हैं। महाविकास अघाड़ी (MVA) ने इस सीट पर अपना कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है, हालांकि 22 निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

अन्य सीटों का विवरण

उमरेठ (गुजरात): भाजपा विधायक गोविंदभाई परमार के निधन के बाद उपचुनाव।
बागलकोट (कर्नाटक): कांग्रेस के पूर्व मंत्री एच.वाई. मेटी के निधन के कारण।
दावणगेरे साउथ (कर्नाटक): कांग्रेस विधायक शमनूर शिवशंकरप्पा की मृत्यु के बाद।
राहुरी (महाराष्ट्र): भाजपा विधायक शिवाजी कर्दिले के निधन के कारण।
कोरिडांग (नगालैंड): भाजपा विधायक इमकोंग एल. इमचेन की मृत्यु के बाद।
धर्मनगर (त्रिपुरा): भाजपा नेता और विधानसभा स्पीकर बिस्वा बंधु सेन के निधन के कारण उपचुनाव।