राष्ट्रीय

Maruti Suzuki की इस कार ने CRETA Brezza सबको पछाड़ा, बेहतरीन लुक के साथ हैं कई फीचर, इतने रुपए में मिल जाएगा टॉप मॉडल

Maruti Suzuki Fronx SUV: मारुति सुजुकी की पॉपुलर SUV Fronx ने तहलका मचा दिया है। भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली Maruti Suzuki Fronx की डिमांड काफी ज्यादा बढ़ गई है।
2 min read
• •
Updated: 3 Jul 2024, 8:00 AM IST
maruti suzuki fronx suv cng price in india
maruti suzuki fronx suv car interior

Maruti Suzuki Fronx SUV: मारुति कंपनी भारत की सबसे पुरानी और लोकप्रिय कंपनी है। ज्यादातर लोग मारुति कंपनी की कार पर भरोसा करते हैं और इसे ही खरीदना पसंद करते हैं। इसी बीच मारुति सुजुकी की पॉपुलर SUV Fronx ने भारत में तहलका मचा दिया है। जब से यह कार भारत में लांच हुई है तब से इसकी डिमांड बढ़ती जा रही है। 4 महीने के अंदर-अंदर कंपनी ने इस कार की एक लाख यूनिट को सेल कर दिया है। पिछले साल अप्रैल में लांच होने वाली SUV ने इस साल तक कुल 134735 यूनिट की बिक्री की है।

maruti suzuki fronx suv

Maruti Suzuki Fronx बनी पहली पसंद

Maruti Suzuki Fronx कार ने 4 महीने में डेढ़ लाख यूनिट की बिक्री का आंकड़ा पार कर दिया है। अप्रैल में इस कार ने 14228 यूनिट की बिक्री की है। साथ ही मई में इस कार की 12681 यूनिट बिकी हैं। भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली Maruti Suzuki Fronx की डिमांड काफी ज्यादा बढ़ गई है।

Maruti Suzuki SUV फ्रोंक्स में हैं ये फीचर

Maruti Suzuki Fronx दो इंजन दिए गए हैं। पहला इंजन 1 लीटर टर्बो पेट्रोल से लैस है जो 100bhp की अधिकतम पावर और 148nm का पिक टॉक जनरेट करता है। इसका दूसरा इंजन 1 पॉइंट 2 लीटर पेट्रोल इंजन है जो 90bhp की अधिकतम पावर और 113nm का पीस टॉक जनरेट करता है। इसमें ऑटोमेटिक मैनुअल और दोनों ट्रांसमिशन का आप्शन उपलब्ध है। यह कार CNG ऑप्शन में भी मिल रही है जो 77.5bhp की अधिकतम पावर और 98nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।

maruti suzuki fronx suv price in india

क्या है इस कार की कीमत

आइए जानते हैं क्या है इस कार की खासियत और कीमत।  Maruti Suzuki Fronx कार में ग्राहकों को दो इंजन का ऑप्शन मिलता है। इसके अंदर और भी काफी सारे नए नए फीचर्स दिए गए हैं। सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए इस कार में 6 एयरबैग इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम 360 डिग्री Camera जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। जब से यह कार भारत में लांच हुई है तब से लोग इस पर फिदा हो गए हैं। मारुति कंपनी की इस कार की एक्स शोरूम कीमत 7 लाख 51 हजार रुपए है। साथ ही इसका टॉप मॉडल आप 13 लाख ₹4000 तक खरीद सकते हैं।

Updated on:
3 Jul 2024, 8:00 AM IST
Published on: