Chemist Strike in India: देशभर के मेडिकल स्टोर्स आज (20 मई) को AIOCD की हड़ताल में बंद रहेंगे, इन मांगो के चलते उठाया बड़ा कदम।
Medical Store Strike: देशभर के मेडिकल स्टोर्स आज यानी 20 मई, बुधवार को हड़ताल पर हैं। इस हड़ताल को ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट (AIOCD) ने किया है। करीब 15 लाख से अधिक दवा विक्रेता इस दौरान अपनी मेडिकल स्टोर्स बंद रखेंगे।
AIOCD का गुस्सा विशेष रूप से GSR 220(E) और GSR 817(E) नोटिफिकेशन को लेकर है। संगठन का कहना है कि इन प्रावधानों की वजह से ऑनलाइन फार्मेसी कंपनियां एक कानूनी धुंधले क्षेत्र में काम कर रही हैं। उनके अनुसार, वर्तमान कानून ऑनलाइन दवा बिक्री पर स्पष्ट दिशानिर्देश नहीं देता कि प्रिस्क्रिप्शन की जांच कैसे होगी, दवाइयां किस नियम के तहत दी जाएंगी, और नियम उल्लंघन की जिम्मेदारी कैसे तय होगी।
AIOCD महासचिव राजीव सिंघल का कहना है कि कई ऑनलाइन फार्मेसियां गलत या फर्जी प्रिस्क्रिप्शन के आधार पर दवाइयां वितरित कर रही हैं। उनका तर्क है कि पारंपरिक मेडिकल स्टोर सख्त नियमों के तहत संचालित होते हैं और रिटेल केमिस्ट को औसतन 16% का मार्जिन मिलता है, इसलिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म द्वारा भारी डिस्काउंट देना व्यवसायिक रूप से अनुचित है। इसके अलावा, ऑनलाइन कंपनियों से नकली और प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री की घटनाएं भी सामने आई हैं। उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (NPPA) द्वारा तय कीमतों के बावजूद, ऑनलाइन कंपनियां बाजार को प्रभावित कर रही हैं।
हालांकि हड़ताल है, लेकिन आम जनता को परेशानी न हो इसके लिए विशेष व्यवस्था की गई है।