राष्ट्रीय

IMD Alert: पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी, शीतलहर की चेतावनी, पश्चिमी विक्षोभ ने किया इन राज्यों का बुरा हाल

cold wave: उत्तर भारत में शीतलहर का दौर शुरू हो गया है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी की संभावना है।

2 min read
Dec 05, 2025
शीतलहर का अलर्ट (Photo Source- Patrika)

cold wave: उत्तर भारत ठंड की चपेट में है, जबकि दक्षिण भारत के राज्यों में दितवाह चक्रवात के चलते भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग (Meteorological Department) ने अगले कुछ दिनों के लिए दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार में घने कोहरे व शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। साथ ही, हिमालयी राज्यों जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी की संभावना जताई है।

ये भी पढ़ें

नवजात बच्ची को मरने के लिए छोड़ गए मां-बाप, रक्षक बनकर आए कुत्तों के झुंड ने ऐसे बचाई मासूम की जान

पश्चिमी विक्षोभ के चलते बर्फबारी

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक कश्मीर, हिमाचल, झारखंड, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। कई राज्यों में पारा 10 डिग्री से नीचे लुढ़क चुका है। मौसम विभाग ने कहा कि कश्मीर घाटी में इन दिनों भीषण ठंड है। श्रीनगर में गुरुवार को तापमान -4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, अधिकतम तापमान 12.6 डिग्री रहा। कश्मीर घाटी में सुबह घना कोहरा छाया रहता है, जबकि रातों में जमाने वाली ठंड पड़ रही है। IMD ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को किन्नौर, लाहौल-स्पीति, कुल्लू, चंबा और कांगड़ा के ऊंचे क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

पंजाब में लुढ़का पारा, 8 जिलो में अलर्ट

पंजाब शीतलहर की चपेट में है। पहाड़ों से आने वाली सर्द हवाओं ने कनकनी बढ़ा दी है। पंजाब में दिन और ठंडे हो गए हैं और अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए भी पंजाब के आठ जिलों में कोल्ड वेव चलने का येलो अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली-यूपी घने कोहरे की गिरफ्त में

मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। शीतलहर की स्थिति बनने की संभावना जताई है। यूपी में भी कई शहर ठंड की चपेट में है। कानपुर, आगरा, इटावा, टुंडला, मुजफ्फरनगर, बाराबंकी सहित पूर्वी यूपी के कई क्षेत्रों में कंपकंपा देने वाली ठंड है। मौसम विभाग ने यूपी के लिए भी अलर्ट जारी किया है। साथ ही, लोगों से सतर्कता बरतने को कहा है।

बिहार में भी सर्दी ने पकड़ी रफ्तार, पूर्वोत्तर जिलों में अलर्ट

बिहार में ठंड ने अचानक दस्तक दे दी है। पूर्णिया, किशनगंज, अररिया और कटिहार में न्यूनतम तापमान 6 से 9 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है। इन जिलों के लिए विभाग ने शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। सुबह के समय धुंध और ठंडी हवा लोगों के लिए चुनौती बन रही है।

दक्षिण भारत में दितवाह का असर जारी

दक्षिण भारत में चक्रवात दितवाह का असर कम हो गया है, लेकिन बारिश का दौर अभी भी जारी है। तमिलनाडु के तिरुवल्लूर, चेन्नई, कांचीपुरम और चेंगलपट्टू जिलों में मौसम विभाग बारिश की संभावना जताई है।

Published on:
05 Dec 2025 06:59 am
Also Read
View All

अगली खबर