राष्ट्रीय

इन राज्यों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, भीषण शीतलहर की चेतावनी जारी

IMD Cold Alert: भारतीय मौसम विभाग ने शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब में लोगों से सावधानी बरतने को कहा है।
2 min read
• •
Updated: 3 Dec 2025, 9:36 AM IST
CG Winter: प्रदेश में हाड़ कपाने वाली ठंड, 16 के बाद मिलेगी राहत, कई इलाकों में शीतलहर की संभावना
हाड़ कपाने वाली ठंड (Photo Patrika)

IMD Alert: भारतीय मौसम विभाग ने 3 दिसंबर से 10 राज्यों में भीषण शीत लहर की चेतावनी जारी की है। भारतीय मौसम विभाग ने कहा कि राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में चार से पांच अतिरिक्त दिन शीतलहर की स्थिति बनी रह सकती है।

दिल्ली में येलो अलर्ट जारी

भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली के येलो अलर्ट जारी किया है। इसमें कहा गया है कि 3 दिसंबर से सुबह के समय शीत लहर चलेगी। इस दौरान बच्चों और बुजुर्गों को सावधान रहने का निर्देश दिया गया है। इस दौरान हवा की गति 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है।

यूपी में IMD की चेतावनी

IMD ने यूपी में शीत लहर की चेतावनी जारी की है। विभाग ने कहा कि आगामी सप्ताह में अधिकतम तापमान में भारी गिरावट देखी जा सकती है। अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है। आज कानपुर, आगरा, इटावा, टुंडला, मुजफ्फरनगर, बाराबंकी में शीत लहर का अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को इस दौरान सावधान रहने की जरूरत है।

बिहार में कोहरा और शीतलहर का अलर्ट

बिहार में आज से कड़ाके ठंड को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। सीमांचल इलाके में घने कोहरे का अलर्ट है। पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, कटिहार में शीत लहर का अलर्ट जारी किया गया है। बच्चों और बुजुर्ग को खासा ख्याल रहने की जरूरत है।

एमपी राजस्थान में भी बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग ने आज से राजस्थान के शेखावटी इलाके में शीतलहर की चेतावनी जारी करते हुए अलर्ट जारी किया है। सीकर, झुंझुनू और चूरू जिले के लोगों से सुबह और शाम के समय एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं। एमपी में भी आज शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। साथ ही भोपाल, इंदौर और नर्मदापुरम संभाग के जिलों में शीत लहर से लोगों की परेशानी बढ़ेगी। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंचने की संभावना है।

हिमाचल में बर्फबारी की संभावना

उत्तराखंड के कई जिलों में आज न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे पहुंचने की संभावना है। नैनीताल, मसूरी, रुद्र प्रयाग में तापमान 5 डिग्री से नीचे पहुंचेगा। वहीं, हिमाचल प्रदेश में शिमला और मनाली में भारी बर्फबारी की संभावना जताई गई है। लोगों को इस दौरान सतर्क रहने की जरूरत है।

Updated on:
3 Dec 2025, 9:36 AM IST
Published on:
Also Read
View All
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, आंध्र प्रदेश-ओडिशा समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन करेगी बीजेपी, सोमवार को सभी प्रदेश मुख्यालयों पर जुटेंगे कार्यकर्ता

दिल्ली के हर्ष विहार में निर्माणाधीन मकान ढहने पर ADCP संदीप लांबा ने दी अहम जानकारी, कई मजदूरों के दबे होने की आशंका

मोदी के पिता वाले बयान पर बवाल: पहले BJP कार्यकर्ता ने खरगे के पिता का किया अपमान, कांग्रेस ने दी सफाई

जामिया यूनिवर्सिटी विवाद: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद और इमरान प्रतापगढ़ी के खिलाफ पुलिस में दर्ज हुई शिकायत, अवैध प्रवेेश का आरोप