राष्ट्रीय

प्यार के जूनून में नाबालिग ने उठाया खौफनाक कदम, 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़कर किया हंगामा

बिहार में नाबालिग लड़की प्रेमी से शादी की जिद में 200 फीट टावर पर चढ़ी। पुलिस की समझाइश के बाद सुरक्षित नीचे उतारी गई।

2 min read
Apr 17, 2026
बिहार में नाबालिग को चढ़ा प्यार का बुखार (Video Screenshot)

Bihar Bhojpur Tower High Voltage Drama: बिहार के भोजपुर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। तपती धूप, करीब 200 फीट ऊंचा टावर और नीचे खड़ी सैकड़ों लोगों की भीड़ यह किसी फिल्म का दृश्य नहीं, बल्कि हकीकत थी। एक नाबालिग लड़की अपने प्रेम संबंध को लेकर इस कदर जुनूनी हो गई कि वह बीएसएनएल टावर पर चढ़ गई और घंटों तक वहीं बैठी रही। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें

Prostitution Racket: रक्सौल में संगठित देह व्यापार का भंडाफोड़, पुलिस की छापेमारी से मचा हड़कंप

शादी की जिद में अड़ी रही नाबालिग

यह मामला भोजपुर के चांदी थाना क्षेत्र के बहियारा गांव का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, लड़की की केवल एक ही मांग थी उसकी शादी उसके प्रेमी से कराई जाए। गांव वालों ने उसे समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही और नीचे उतरने से इनकार करती रही। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए, लेकिन कोई भी उसे नीचे लाने में सफल नहीं हो सका।

पुलिस ने दिलाया भरोसा

घटना की सूचना मिलते ही चांदी थानाध्यक्ष राकेश रौशन और महिला एसआई मधु कुमारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद लड़की को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए रणनीति अपनाई गई। महिला अधिकारी ने उससे शांतिपूर्वक बातचीत की और भरोसा दिलाया कि उसकी बात उसके प्रेमी से कराई जाएगी। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार लड़की को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।

थोड़े दिन पहले घर से भागी थी लड़की

बताया जा रहा है कि यह लड़की चार दिन पहले भी घर से भागकर अपने प्रेमी के पास सनदिया गांव पहुंच गई थी, जहां से परिजन उसे वापस ले आए थे। हालांकि, इस बार उसने अपनी जिद को लेकर इतना बड़ा कदम उठा लिया।

लड़की को किया परिजनों के हवाले

फिलहाल पुलिस ने लड़की को समझाकर उसके परिजनों के हवाले कर दिया है। भोजपुर की यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि जब भावनाएं और जुनून हावी हो जाते हैं, तो इंसान अपनी सुरक्षा और जीवन के जोखिम को भी नजरअंदाज कर देता है।

Published on:
17 Apr 2026 09:46 am
Also Read
View All