16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Prostitution Racket: रक्सौल में संगठित देह व्यापार का भंडाफोड़, पुलिस की छापेमारी से मचा हड़कंप

Prostitution Racket नेपाल सीमा से सटे रक्सौल में पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में चार युवतियों और दो ग्राहकों को गिरफ्तार किया गया है।

2 min read
Google source verification
Prostitution-racket

फाइल फोटो पत्रिका

Prostitution Racket नेपाल सीमा से सटे रक्सौल में पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में चार युवतियों और दो ग्राहकों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवतियों में एक नाबालिग भी शामिल है। बताया जा रहा है कि रक्सौल नगर परिषद कार्यालय के पीछे स्थित एक मकान में पिछले कई महीनों से यह अवैध धंधा संचालित हो रहा था। पुलिस ने मकान को सील कर दिया है और मामले से जुड़े लोगों के मोबाइल फोन जब्त कर उनकी जांच की जा रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस रैकेट का संचालक लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करता था और इसी के जरिए धंधा चलाता था। फिलहाल, मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

संगठित सेक्स रैकेट का पर्दाफाश

पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह अवैध गतिविधि यहां पिछले कई महीनों से चल रही थी। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मनीष झा नामक व्यक्ति इस पूरे रैकेट का संचालन कर रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने इसकी पुष्टि की और योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए इस संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु आईपीएस हेमंत सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। पुलिस के पहुंचते ही मौके पर अफरातफरी मच गई और वहां मौजूद युवक-युवतियां भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें खदेड़कर पकड़ लिया। इस कार्रवाई में महिला पुलिस कर्मियों को भी शामिल किया गया था।

छापेमारी के दौरान मकान के कमरों से कॉन्डम, शक्तिवर्धक गोलियां और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए हैं।

नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

उन्होंने आगे बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि यह रैकेट लंबे समय से संचालित हो रहा था। इसे बेहद गुप्त तरीके से चलाया जा रहा था, जिससे इसकी भनक किसी को नहीं लगी। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों, संचालकों और सप्लाई नेटवर्क की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी में जुटी है।