राष्ट्रीय

Modi कैबिनेट 3.0 में बढ़ेगी बिहार की हिस्सेदारी, BJP और JDU से रेस में ये नाम आगे

PM Narendra Modi Cabinet 3.0: लोकसभा चुनाव 2024 में NDA को मिली जीत के बाद रविवार को नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ केंद्रीय मंत्रियों का भी शपथग्रहण होगा।

less than 1 minute read

PM Narendra Modi Cabinet 3.0: लोकसभा चुनाव 2024 में NDA को मिली जीत के बाद रविवार को नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ केंद्रीय मंत्रियों का भी शपथग्रहण होगा। बिहार से भी कुछ सांसदों को मंत्री बनाया जा सकता है। इस बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अलावा एनडीए के घटक दल जनता दल यूनाइटेड (JDU), लोजपा रामविलास (LJP) और हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (HAM) से भी मंत्री बनाए जाएंगे। राजनीतिक गलियारे में चल रही खबरों के अनुसार बिहार में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं, इसलिए मोदी कैबिनेट 3.0 में बिहार को अधिक तवज्जो मिलना तय है। BJP और जेडीयू और NDA के अन्य घटक दलों से बिहार से आधा दर्जन से अधिक मंत्री बनाए जा सकते हैं।

पिछली मोदी सरकार में बिहार से 5 मंत्री

पिछली मोदी सरकार में बिहार से पांच मंत्री थे। इसमें केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह चुनाव हार चुके हैं। केंद्रीय पर्यावरण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे और रालोजपा सुप्रीमो पशुपति कुमार पारस इस बार चुनाव नहीं लड़े। बाकी बचे 2 मंत्रियों में गिरिराज सिंह और नित्यानंद राय चुनाव जीत चुके हैं। इन दोनों को फिर मंत्री बनाए जाने की चर्चा है। BJP कोटे से दो और नए मंत्री बनाए जा सकते हैं। इसमें जातिगत समीकरणों को भी ध्यान में रखा जाएगा।

ये नाम हो सकते हैं शामिल

BJP से राजपूत कोटे से मंत्री बनने वालों में जर्नादन सिंह सीग्रीवाल और राजीव प्रताप रूडी का नाम सबसे आगे चल रहा है। ब्राह्मण कोटे से दरभंगा के सासंद गोपालजी ठाकुर को मंत्री बनाए जाने की चर्चा है। वहीं बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल का नाम भी संभावित मंत्रियों में होने की अटकलें हैं।   

Published on:
09 Jun 2024 07:31 am
Also Read
View All

अगली खबर