राष्ट्रीय

मोदी सरकार का किसानों को बड़ा तोहफा, आमदनी बढ़ाने के लिए ये 7 फैसले

केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में किसानों के लिए 7 बड़े फैसले लिए है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने यह जानकारी दी है।

less than 1 minute read
Sep 02, 2024

Modi Cabinet Decisions On Farmers: केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में किसानों के लिए 7 बड़े फैसले लिए है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने यह जानकारी दी है। उन्होंने सोमवार को कहा कि सरकार गठन के अभी 100 दिन भी पूरे नहीं हुए हैं और इससे पहले कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए है। किसानों के लिए अहम बड़े फैसले लिए है। जिससे किसानों की आय में बढ़ोतरी होगी। अश्विनी वैष्णव ने बताया कि 2817 करोड़ के इंवेस्टमेंट से डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन तैयार होगा।

मोदी सरकार ने किसानों को दी 7 सौगात

1- केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 2817 करोड़ रुपये के डिजिटल कृषि मिशन को मंजूरी दी है। 

2- केंद्रीय मंत्री ने बताया कि खाद्य, पोषण के फसल विज्ञान के लिए समर्पित 3979 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी गई है। 

3- उन्होंने बताया कि टिकाऊ पशुधन स्वास्थ्य के लिए सरकार ने 1702 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी है। 

4- अश्विनी वैष्णव ने कहा कि कृषि शिक्षा और प्रबंधन को सशक्त करने हेतु 2292 करोड़ रुपये के प्रावधान वाले कार्यक्रम को भी स्वीकृति दी है। 

5- केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कृषि विज्ञान केंद्रों के लिए 1202 करोड़ रुपये के आवंटन को स्वीकृति दी है। 

6- बागवानी के विकास हेतु 860 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। 

7- केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन को मजबूती देने के लिए 1,115 करोड़ रुपये की योजना को स्वीकृति दी है।

Updated on:
03 Sept 2024 10:37 am
Published on:
02 Sept 2024 05:22 pm
Also Read
View All

अगली खबर