राष्ट्रीय

मोहन माझी बनाए गए ओडिशा के CM, प्रभाती प्रविदा और केवी सिंह होंगे डिप्टी सीएम

Odisha New CM: मोहन मांझी बनाए गए ओडिशा के बनेंगे CM, PM मोदी शपथ ग्रहण में होंगे शामिल।

2 min read

आखिरकार चुनाव नतीजों के एक हफ्ते बाद आज शाम ओडिशा को अपना नया मुख्यमंत्री मिल ही गया। बीजेपी ने इस राज्य में सीएम चुनने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था। जिसके बाद ये दोनों केंद्रीय मंत्री सीएम के चयन के लिए मंगलवार को ओडिशा पहुंचे थे। यहां विधायकों के साथ हुई बैठक के बाद मोहन मांझी के नाम पर मुहर लगी। वहीं, सीएम माझी के साथ दो डिप्टी सीएम भी बनाया गया है. मसलन, प्रभाती प्रविदा और केवी सिंह के रूप में ओडिशा के लिए दो उपमुख्यमंत्री होंगे।

सूबे के 15 वें मुख्यमंत्री होंगे माझी

बता दें कि मोहन चरण माझी ओडिशा के 15वें मुख्यमंत्री होने के साथ ही राज्य में पहली बीजेपी सरकार का नेतृत्व करेंगे। वह 2019 में ओडिशा विधानसभा चुनाव में क्योंधर विधानसभा से विधायक चुने गए थे। साल 2000 से 2009 के दौरान दो बार क्योंझर का प्रतिनिधित्व भी किया था।

शपथ ग्रहण समारोह में PM मोदी होंगे शामिल

हालिया चुनावों में 147 सदस्यीय राज्य विधानसभा में भाजपा को 78 सीटों पर जीत के साथ ही बहुमत मिला है। राज्य में पहली बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को अपराह्न ढाई बजे भुवनेश्वर पहुंच सकते हैं और हवाई अड्डे से राजभवन जा सकते हैं। इसके बाद वह शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए जनता मैदान पहुंचेंगे। शपथ ग्रहण समारोह के लिए प्रस्तावित स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं।

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे नवीन पटनायक

ओडिशा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन समल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को नवीन पटनायक से मुलाकात की। उन्होंने उन्हें बुधवार को होने वाले ओडिशा में पहली भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रित किया। पार्टी के वरिष्ठ नेता बसंत कुमार पांडा, सुरेश पुजारी, समीर मोहंती और नित्यानंद गोंड के साथ मनमोहन समल बीजू जनता दल (बीजद) सुप्रीमो को निमंत्रण देने नवीन पटनायक के घर गए।

मनमोहन समल ने कहा, "हम यहां नवीन पटनायक को शपथ ग्रहण समारोह के लिए निमंत्रण देने आए हैं। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। उन्होंने निमंत्रण स्वीकार कर लिया है और हमें आश्वासन दिया है कि वह इस समारोह में शामिल होंगे।" उन्होंने कहा, "शपथ ग्रहण समारोह के लिए कांग्रेस अध्यक्ष और विभिन्न राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेताओं को भी निमंत्रण भेजा जाएगा।

भगवान जगन्नाथ को आमंत्रित करने पुरी गई थी बीजेपी की एक टीम

प्रदेश भाजपा की एक विशेष टीम मंगलवार को शपथ ग्रहण समारोह के लिए भगवान जगन्नाथ को आमंत्रित करने पुरी के जगन्नाथ मंदिर भी गई थी। बता दें कि हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में 147 सीटों में से 78 सीटें जीतने के बाद भाजपा बुधवार को पहली बार ओडिशा में अपने दम पर सरकार बनाने जा रही है।

Also Read
View All

अगली खबर