बिहार की मोकामा विधानसभा उपचुनाव में आरजेडी की नीलम देवी ने भाजपा की सोनम देवी को हरा कर अपनी जीत दर्ज की। मोकामा विधानसभा उपचुनाव में RJD उम्मीदवार नीलम देवी ने 16,741 मतों के अंतर से जीत हासिल की है।नीलम देवी मोकामा से बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह की पत्नी हैं। इस हार से भाजपा मायूस है।
बिहार की मोकामा विधानसभा उपचुनाव RJD की नीलम देवी ने विजय दर्ज की। नीलम देवी ने भाजपा की सोनम देवी को हराया। मोकामा विधानसभा उपचुनाव में RJD उम्मीदवार नीलम देवी ने 16,741 मतों के अंतर से जीत हासिल की है। मोकामा विधानसभा उपचुनाव में भाजपा तमाम प्रयासों के बाद भी विजय का भगवा पताका नहीं फैला सकी। नीलम देवी मोकामा से बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह की पत्नी हैं। नीलम देवी के मुकाबले में बाहुबली रह चुके ललन सिंह की पत्नी सोनम देवी को भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवार बनाया था। मोकामा विधानसभा उपचुनाव में कुल 6 प्रत्याशियों ने अपनी किस्मत आजमाई थी। बिहार में सरकार बदलने के बाद पहला उपचुनाव है, जिस कारण सभी की नजर इस चुनाव पर लगी है। मोकामा और गोपालगंज सीटों पर मुख्य मुकाबला महागठबंधन और भाजपा के बीच माना जा रहा था। अभी चुनाव आयोग से औपचारिक घोषणा नहीं हुई है।
छह राज्यों की सात विधानसभा सीट पर हुए थे उपचुनाव
हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, तेलंगाना, महाराष्ट्र और ओडिशा के छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजे रविवार को घोषित किए जा रहे हैं। इन सात सीटों में से कांग्रेस के पास दो, भाजपा के पास तीन जबकि राजद और शिवसेना के पास एक-एक सीट थी।
मोकामा उपचुनाव रिजल्ट : अनंत सिंह के आवास पर आतिशबाजी शुरू
मोकामा उपचुनाव में RJD प्रत्याशी बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने भाजपा की सोनम देवी को 164741 से अधिक वोटों से हराया है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। अनंत सिंह के आवास पर आतिशबाजी शुरू हो गई है। मोकामा उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती पटना के मीठापुर आर्यभट्ट यूनिवर्सिटी में हो रही है।
मोकामा सीट से हमारी जीत पहले से ही तय थी - नीलम देवी
मोकामा सीट से विजयी उम्मीदवार RJD की नीलम देवी ने कहाकि, हमारी जीत पहले से ही तय थी। हमने पहले ही कहा था कि कोई टक्कर में नहीं है। सिर्फ एक औपचारिकता थी वो भी पूरी हो गई। मोकामा बाबा परशुराम की धरती है। जनता किसी बहकावे में नहीं आएगी। विधायक जी ने जो विकास किया है जनता उसी का फल दे रही है।