राष्ट्रीय

मौसम दिखाएगा अलग अंदाज़: अगले 4 दिन इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Heavy Rain Alert: देश में अब मौसम अलग अंदाज़ दिखाएगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि अगले 4 दिन देश के कई राज्यों में भारी बारिश होगी।

2 min read
Feb 26, 2026
Heavy rain alert

मानसून (Monsoon) का 2025 सीज़न शानदार रहा और इस दौरान पूरे देश में रिकॉर्डतोड़ बारिश हुई। 2025 सीज़न में देश में शुरू हुई बारिश का सिलसिला 2026 में भी कई राज्यों में बरकरार है। इस दौरान कई राज्यों में नदी, तालाब और बांध पूरी तरह भर गए। वहीं कई राज्यों में अब ठंड का असर कम पड़ने लगा है तो पहाड़ी राज्यों में अभी भी ठंड का असर खत्म नहीं हुआ है। मानसून के दौरान 2025 में जोरदार बारिश हुई लेकिन 2026 में भी कई राज्यों में अच्छी बारिश का सिलसिला जारी है, जिससे मौसम सुहावना बना हुआ है। देश में अब मौसम अलग अंदाज़ दिखाएगा। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने देश के कई राज्यों में अगले 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट (Heavy Rain Alert) जारी किया है।

हिमाचल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम का अंदाज़?

मानसून के 2025 सीज़न में हिमाचल प्रदेश में शानदार बारिश हुई और अभी भी राज्य में रुक-रूककर बारिश का सिलसिला जारी है। इसके साथ ही राज्य में ठंड का असर भी बरकरार है। अब हिमाचल प्रदेश में मौसम अलग अंदाज़ दिखाएगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि हिमाचल प्रदेश में अगले 4 दिन कई जगह भारी बारिश होगी। इस दौरान कई जगह बर्फबारी का भी अलर्ट है।

तमिलनाडु में कैसा रहेगा मौसम?

मानसून के 2025 सीज़न के दौरान तमिलनाडु में जमकर बादल बरसे और अभी भी राज्य में बारिश का रुकी नहीं है और बादल बरसने का सिलसिला जारी है। तमिलनाडु में अब मौसम अलग अंदाज़ दिखाएगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि अगले 4 दिन तमिलनाडु में कई जगह जमकर बादल बरसेंगे।

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

देश में अब मौसम अलग अंदाज़ दिखाएगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप, अंडमान-निकोबार, पुडुचेरी, यनम, रायलसीमा, कराईकल और माहे में अगले 4 दिन भारी बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 दिन उत्तराखंड, मध्य प्रदेश में कुछ जगह, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम, त्रिपुरा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में जमकर बादल बरसेंगे।

Also Read
View All