राष्ट्रीय

मौसम ने मारी पलटी: अगले 48 घंटे इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Heavy Rain Alert: देश के कई राज्यों में बारिश का सिलसिला अभी भी जारी है। अब मौसम ने पलटी मारी है। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि देश के कई राज्यों में अगले 48 घंटे भारी बारिश होगी।

2 min read
Dec 07, 2025
Heavy rain alert

मानसून (Monsoon) के दौरान पूरे देश में बहुत अच्छी बारिश हुई और मानसून का सीज़न बेहतरीन रहा। मानसून के दौरान देशभर में जमकर बादल बरसे और कई राज्यों में तो इतनी बारिश हुई कि पुराने सभी रिकॉर्ड्स टूट गए। मानसून के दौरान लोगों को गर्मी से भी राहत मिली। मानसून के बाद भी कई राज्यों में लग रहा है जैसे अभी भी इसका असर खत्म नहीं हुआ है, क्योंकि बारिश का सिलसिला अभी भी जारी है। अब मौसम ने पलटी मारी है। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने देश के कई राज्यों में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट (Heavy Rain Alert) जारी किया है।

इन राज्यों में होगी भारी बारिश

अब मौसम ने पलटी मारी है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि अगले 48 घंटे में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश होगी। इस दौरान बर्फबारी का भी अलर्ट है। इसके अलावा मौसम विभाग ने केरल, तमिलनाडु, तटीय आंध्रप्रदेश, पुडुचेरी, माहे, अंडमान-निकोबार, यनम और रायलसीमा में भी अगले 48 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज़ हवा चलने और बिजली गरजने का भी अलर्ट है।

राजस्थान-दिल्ली में कैसी रहेगी मौसम की स्थिति?

राजस्थान और दिल्ली में मानसून के दौरान और कुछ दिन बाद तक शानदार बारिश हुई। अब दोनों जगह ठंड पड़ना शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि राजस्थान और दिल्ली में अगले 48 घंटे सुबह और रात के न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट से ठंड बढ़ने का अलर्ट है। राजस्थान के कई जिलों में और दिल्ली में भी कई जगह सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा।

Also Read
View All

अगली खबर