राष्ट्रीय

Rain Alert: पूर्वी व मध्य भारत में तूफान के साथ होगी भारी बारिश, पूरे राजस्थान व पश्चिम हिमालय से चार दिन पहले लौटा मानसून

Rain Alert: आईएमडी के अनुसार 25 सितंबर से बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का नया सिस्टम बनने से कई राज्यों के मौसम चक्र पर असर पड़ा है। इससे कई राज्यों में तूफान के साथ जोरदार बारिश का अलर्ट है।

less than 1 minute read
Sep 27, 2025

Heavy Rain: दक्षिण-पश्चिम मानसून राजस्थान व पश्चिम हिमालय क्षेत्र से पूरी तरह लौट गया है। पश्चिम राजस्थान से मानसून की विदाई 14 सितंबर से ही शुरू हो गई थी। लेकिन राज्य के दक्षिण व पूर्वी जिलों से लौटने की रफ्तार थोड़ी धीमी रही। हालांकि पूरे राजस्थान से मानसून इस बार पिछले साल की तुलना में चार दिन पहले लौटा है। पिछले साल 30 सितंबर को पूरी तरह से लौटा था।

ये भी पढ़ें

मानसून फिर दिखाएगा असर: 27, 28, 29 और 30 सितंबर को होगी भारी बारिश, इन राज्यों में मौसम विभाग का अलर्ट

पूर्वी राज्यों की तरफ बढ़ रहा है मानसून

राजस्थान व पश्चिम हिमालय क्षेत्र से लौटने के बाद मानसून पूर्वी राज्यों की तरफ आगे बढ़ रहा है। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मानसून की वापसी की रेखा के साथ पूर्वी व मध्य भारत के राज्यों में अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। आईएमडी के अनुसार 26 सितंबर को मानसून गुजरात, मध्यप्रदेश व उत्तरप्रदेश के कुछ और हिस्सों के अलावा पूरे राजस्थान, पूरे पश्चिम हिमालय क्षेत्र के जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड तथा नई दिल्ली, हरियाणा, पंजाब से वापस चला गया है। आईएमडी के अनुसार पूरे देश से मानसून की वापसी 15 अक्टूबर तक संभावित है।

यहां भारी बारिश का अलर्ट

आईएमडी के अनुसार 25 सितंबर से बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का नया सिस्टम बनने से कई राज्यों के मौसम चक्र पर असर पड़ा है। इस प्रभाव से शनिवार को तेलंगाना, तटीय आंध्रप्रदेश, केरल व ओडिशा तथा 30 सितंबर तक मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण व गोवा में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा पश्चिमी मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, सिक्किम में भारी बारिश व तूफानी बारिश की संभावना जताई गई है।

मानसून के लौटने तक यहां इतनी हुई बारिश

राज्यपिछला औसत (मिमी)सीजन की बारिश (मिमी)औसत से ज्यादा
लद्दाख22.298.6344%
राजस्थान432.8710.264%
पंजाब436.4621.442%
हिमाचल प्रदेश729.51022.940%
जम्मू-कश्मीर545.2705.229%
नई दिल्ली541.3736.236%
उत्तराखंड1154.71411.522%
हरियाणा424.1568.434%
(आंकड़ा: 1 जून से 26 सितंबर तक — बारिश (मिलीमीटर में))
Published on:
27 Sept 2025 07:10 am
Also Read
View All

अगली खबर