Heavy Rain Alert: देश में अब मौसम के तेवर फिर बदल गए हैं। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 7-9 दिसंबर को देश के कई राज्यों में भारी बारिश होगी।
मानसून (Monsoon) का इस बार का सीज़न हर बार से बेहतरीन रहा और देशभर में बहुत अच्छी बारिश देखने को मिली। कई राज्यों में तो इतनी भारी बारिश हुई कि नदी, तालाब और बांध पूरी तरह से भर गए। मानसून के दौरान जमकर बादल बरसने से मौसम भी अच्छा रहा। मानसून के जाने के बाद लगा कि बारिश पर ब्रेक लग जाएगा, लेकिन अभी भी कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। अब मौसम के तेवर फिर बदल गए हैं। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने देश के कई राज्यों में 7-9 दिसंबर को भारी बारिश का अलर्ट (Heavy Rain Alert) जारी किया है।
मानसून के दौरान केरल में जोरदार बारिश हुई और अभी भी बारिश का दौर जारी है। केरल में मानसून ने सबसे पहले दस्तक दी थी और इसके जाने के बाद भी बारिश पर ब्रेक नहीं लगा है। केरल में अब मौसम के तेवर फिर बदल गए हैं। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि केरल में 7-9 दिसंबर को भारी बारिश होगी। इस दौरान तेज़ हवा चलने का भी अलर्ट है।
देश में अब मौसम के तेवर फिर बदल गए हैं। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 7-9 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, लक्षद्वीप, अंडमान-निकोबार, पुडुचेरी, यनम, रायलसीमा और माहे में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मानसून में शानदार बारिश के बाद अब राजस्थान में अच्छी सर्दी पड़ने का अनुमान है। मौसम विभाग ने राजस्थान के कई जिलों में 7-9 दिसंबर को कड़ाके की ठंड पड़ने का अलर्ट है। कुछ जिलों में सुबह के समय कोहरा भी छाया रहेगा। देश की राजधानी दिल्ली में भी अब अच्छी बारिश के बाद जोरदार सर्दी पड़ने वाली है। मौसम विभाग ने 7, 8 और 9 दिसंबर को दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ने का अलर्ट जारी किया है। कई जगहों पर सुबह कोहरा छाया रहेगा।