राष्ट्रीय

मानसून ने फिर ली करवट: 15, 16, 17 और 18 सितंबर को होगी भारी बारिश, इन राज्यों के लिए मौसम विभाग का अलर्ट

Heavy Rain Alert: मानसून ने देश में फिर करवट ली है। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि कई राज्यों में 15, 16, 17 और 18 सितंबर को भारी बारिश होगी।
2 min read
Sep 14, 2026
IMD issues Heavy Rain Alert
IMD issues Heavy Rain Alert

मानसून (Monsoon) का असर देश में अभी भी बरकरार है। कई राज्यों में रुक-रूककर बारिश का दौर जारी है। इस बार मानसून के सीज़न में कुछ राज्यों में तो इतनी बारिश हुई कि बाढ़ आ गई जिससे काफी नुकसान हुआ। वहीँ कुछ राज्यों में पिछली बार से कम बादल बरसे। अल-नीनो का असर इस बार मानसून पर देखने को मिला। इसी बीच देश में मानसून ने फिर करवट ली है। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने कई राज्यों में 15, 16, 17 और 18 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट (Heavy Rain Alert) जारी किया है।

◙ उत्तरपश्चिम भारत

उत्तरपश्चिम भारत में मानसून ने फिर करवट ली है। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 15, 16, 17 और 18 सितंबर को राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कई जगह भारी बारिश होगी। इस दौरान कई जगह 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवा चलने, आंधी चलने और बिजली गरजने का भी अलर्ट है।

◙ पश्चिम भारत

पश्चिम भारत में मानसून की करवट से मौसम का मिज़ाज बदल गया है। ऐसे में मौसम विभाग ने महाराष्ट्र, गोवा, कोंकण और गुजरात में 15, 16, 17 और 18 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। कई जगह तेज़ हवा चलने, आंधी चलने और बिजली गरजने की भी संभावना है।

IMD issues Heavy Rain Alert

◙ पूर्वी और मध्य भारत

पूर्वी और मध्य भारत में भी मानसून के फिर से करवट लेने का असर दिख रहा है। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, बिहार और झारखंड में 15, 16, 17 और 18 सितंबर को जमकर बादल बरसेंगे। मौसम विभाग ने इस दौरान कई जगह तेज़ हवा चलने, आंधी चलने और बिजली गरजने का भी अलर्ट जारी किया है।

◙ दक्षिण भारत

दक्षिण भारत में मानसून के इस सीज़न में शानदार बारिश देखने को मिल रही है और अब मानसून ने फिर करवट ली है। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 15, 16, 17 और 18 सितंबर को केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, अंडमान-निकोबार, लक्षद्वीप, माहे, यनम, कराईकल और रायलसीमा में भारी बारिश होगी। इस दौरान कई जगह तेज़ हवा चलने, आंधी चलने और बिजली गरजने की भी संभावना है। हवा की रेंज 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे रहने का पूर्वानुमान है।

◙ उत्तरीपूर्व भारत

उत्तरीपूर्व भारत में भी मानसून बरस रहा है और अब फिर करवट ली है। ऐसे में मौसम विभाग ने 15, 16, 17 और 18 सितंबर को असम, मिज़ोरम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर और त्रिपुरा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई जगह तेज़ हवा चलने, आंधी चलने और बिजली गरजने का भी पूर्वानुमान है।

'