राष्ट्रीय

मौसम ने ली करवट: 7, 8, 9 और 10 अक्टूबर को होगी भारी बारिश, इन राज्यों के लिए मौसम विभाग का अलर्ट

Heavy Rain Alert: मौसम ने करवट ले ली है, जिससे कई राज्यों में एक बार फिर से बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी बीच मौसम विभाग ने 7, 8, 9 और 10 अक्टूबर को कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
2 min read
Oct 06, 2025
Heavy rain alert
Heavy rain alert

मानसून (Monsoon) का यह सीज़न शानदार रहा है। मानसून की एंट्री के बाद से ही बेहतरीन बारिश देखने को मिली है। कई राज्यों में जमकर बादल बरसे हैं। हालांकि कुछ समय के लिए बारिश की रफ्तार कम ज़रूर हुई, जिससे लगा कि अब बारिश का सिलसिला थम जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मौसम ने करवट ली है जिससे एक बार फिर देश के कई राज्यों में तेज़ बारिश का दौर फिर से शुरू हो गया है। इसी बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने कई राज्यों में 7, 8, 9 और 10 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट (Heavy Rain Alert) जारी किया है।

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम?

राजस्थान में पिछले कुछ दिनों में कई जिलों में तेज़ बारिश देखने को मिली है, लेकिन मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार राजस्थान में फिलहाल बारिश का अलर्ट नहीं है। हालांकि कुछ जिलों में हल्की बूंदा-बांदी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। 7-10 अक्टूबर के दौरान कई जिलों में तेज़ हवाओं के चलने और बिजली गरजने की संभावना है।

राजधानी दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम का मिज़ाज?

देश की राजधानी दिल्ली में फिर से बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 7-10 अक्टूबर को हल्की से तेज़ बारिश का अलर्ट है। इस दौरान आंधी और तेज़ हवाओं के चलने का भी अनुमान है।

इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल

मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार 7, 8, 9 और 10 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, सिक्किम, छत्तीसगढ़, झारखंड, महाराष्ट्र, गोवा, कोंकण, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, त्रिपुरा, असम, नागालैंड, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, यनम और तेलंगाना में कई जगह जमकर बादल बरसने का अलर्ट है। इस दौरान कई जगह हल्की बारिश, तेज़ हवाओं, आंधी और बिजली गरजने की भी संभावना है।

Also Read
View All
Abhijit Dipke: महाराष्ट्र में अभिजीत दीपके के घर पहुंचे देवेंद्र फडणवीस के मंत्री, बोले- सरकार ने सभी मांगे मान ही ली

राहुल गांधी को गंभीरता से नहीं लेते युवा’, प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री बनाए जाने पर बीजेपी का कांग्रेस पर हमला

‘अब टाइफाइड से जंग…’: CJP प्रमुख अभिजीत दीपके की बिगड़ी तबीयत, ड्रिप वाली फोटो वायरल

Dharmendra Pradhan: दो बार ठुकराया इस्तीफा, फिर अचानक ऐसा क्या बदला? धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के पीछे की पूरी इनसाइड स्टोरी

तेलंगाना में निकाय चुनाव के बहाने विधानसभा चुनाव की तैयारी, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल ने नेताओं को दिया जीत का मंत्र