15 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुरुग्राम गोल्फ कोर्स रोड हादसा: आरोपी कल्याण बैंसला के वकील का दावा- यह हिट एंड रन नहीं, लापरवाही का मामला

Gurugram Golf Course Road Accident: गुरुग्राम गोल्फ कोर्स रोड बाइक हादसे के मुख्य आरोपी कल्याण बैंसला को पुलिस ने राजस्थान से हिरासत में लिया है। मामले में हत्या के प्रयास की धारा जोड़ी गई है, जबकि आरोपी के वकील ने दावा किया कि हादसा बाइक रेसिंग और स्टंट के दौरान हुआ।
2 min read
Google source verification

भारत

image

kamlesh sharma

Sep 15, 2026

Gurugram Golf Course Road Accident

Gurugram Golf Course Road Accident (Photo-ANI-X post/ @ZiddiNaagrik)

Gurugram Bike Accident Update : पलवल/गुरुग्राम। गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर कार और बाइक की टक्कर के चर्चित मामले में आरोपी कल्याण बैंसला के वकील नवीन बैंसला ने पूरे प्रकरण को लेकर अपना पक्ष रखा है। उन्होंने इसे हिट एंड रन नहीं बल्कि लापरवाही का मामला बताया है।

वकील नवीन बैंसला ने कहा कि यह घटना तेज रफ्तार और लापरवाही भरे रवैये की वजह से हुई। उनके अनुसार सड़क पर बाइक सवारों का एक बड़ा समूह था, जिसमें करीब 20 से 30 राइडर शामिल थे। वकील का आरोप है कि ये बाइकर्स यातायात नियमों का पालन करने के बजाय तेज रफ्तार में स्टंट कर रहे थे और एक-दूसरे से रेस लगा रहे थे। उन्होंने यह भी दावा किया कि बाइक सवार अन्य वाहनों को उकसा रहे थे और उन्हें रेस या ओवरटेक करने के लिए भड़का रहे थे। वकील के मुताबिक, कार और बाइक की टक्कर तेज रफ्तार की वजह से ही हुई और यह पूरी तरह लापरवाही का मामला है, इससे ज्यादा कुछ नहीं।

'अच्छे परिवार से हैं कल्याण, कभी नहीं आई शिकायत'

वकील नवीन बैंसला ने आरोपी कल्याण बैंसला का बचाव करते हुए कहा कि वे उनके ही गांव के रहने वाले हैं और एक बेहद अच्छे इंसान हैं। उन्होंने बताया कि कल्याण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कबड्डी खिलाड़ी रह चुके हैं। वकील के अनुसार, आज तक उनके परिवार के खिलाफ एक भी शिकायत दर्ज नहीं हुई है और परिवार समाज में काफी सम्मानित माना जाता है।

'शराब पीने के आरोपों को बताया झूठा'

वकील ने शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोपों को पूरी तरह खारिज किया। उन्होंने कहा कि घटना सुबह करीब 7 बजे हुई थी और उस वक्त कल्याण के परिवार के सदस्य भी उनके साथ मौजूद थे। शराब पीने से जुड़े सभी दावों को उन्होंने पूरी तरह निराधार और झूठा करार दिया। वकील ने यह भी बताया कि कल्याण पेशे से जिम ट्रेनर हैं और खुद का जिम भी चलाते हैं। वकील नवीन बैंसला ने कहा कि यह मामला दोनों पक्षों की गलती का है। उनके अनुसार तेज रफ्तार रेस के दौरान वाहनों से नियंत्रण खो गया, जिससे यह टक्कर हुई। उन्होंने कहा कि फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे जो भी कानूनी कार्रवाई होगी, उसका वे सामना करेंगे।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग