14 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gurugram Hit And Run: खुद को ‘इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर’ बताता है गुरुग्राम में महिला को टक्कर मारकर भागने वाला आरोपी

Gurugram Bike Accident: गुरुग्राम में महिला बाइक सवार को कार से टक्कर मारकर भागने के मामले में कल्याण बैंसला का नाम सामने आया है। वह सोशल मीडिया पर खुद को इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर और भारतीय रग्बी टीम का सदस्य बताता था।
2 min read
Google source verification
Gurugram hit-and-run case

महिला को टक्कर मारते हुए कार और आरोपी कल्याण बैंसला (फोटो- X post/ @ZiddiNaagrik)

Gurugram Woman Biker Case:गुरुग्राम में बाइक चला रही महिला को टक्कर मारकर भागने वाले आरोपी की पहचान हो चुकी है। आरोपी का नाम कल्याण बैंसला है। बैंसला सोशल मीडिया पर खुद को 'इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर' और 'इंडियन रग्बी टीम' का सदस्य बताता है। वह खुद को बॉडीबिल्डिंग टूर्नामेंट 'एमेच्योर ओलंपिया इंडिया' का विजेता भी बताता है। हालांकि, इन दावों की पुष्टि नहीं हो सकी है। बैंसला इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहता है, ज्यादातर पोस्ट में वह या तो एक्सरसाइज करते हुए या अपनी मसल्स दिखाते हुए नजर आता है। घटना घटने के बाद उसने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डीएक्टिवेट कर दिया है।

महिला ने शेयर किया था वीडियो

गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर हिट एंड रन का आरोप लगाने वाली महिला बाइक सवार सिया ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था। इसमें कार में बैठे लोग उसे परेशान करते दिखाई दे रहे थे। महिला उनसे बचकर निकलने की कोशिश करती दिखी। इसी दौरान कार दाईं ओर मुड़ी और महिला की बाइक को साइड से टक्कर मार दी। इसके बाद कार तेज रफ्तार से वहां से निकल गई। महिला सड़क पर गिर गई और उसे चोटें आईं थीं।

स्पोर्ट्स बाइक भी हुई क्षतिग्रस्त

महिला अप्रिलिया स्पोर्ट्स बाइक चला रही थी। टक्कर के कारण बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। पूरी घटना बाइक पर लगे एक्शन कैमरे में रिकॉर्ड हुई थी। महिला के दोस्त ने कार का पीछा किया और उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन कार चालक वहां से भाग गया।

वीडियो वायरल होने पर FIR

वीडियो वायरल होने के बाद गुरुग्राम पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। एसीपी अभिलक्ष जोशी ने बताया कि 14 सितंबर 2026 को सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल ने महिला बाइक सवार को चार पहिया वाहन से टक्कर मारने का वीडियो देखा। घटना गोल्फ कोर्स रोड की थी। पुलिस ने महिला से संपर्क किया और सेक्टर-56 थाने में FIR दर्ज की।

कार मालिक ने क्या कहा?

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, कार के मालिक हरियाणा के पलवल निवासी मनीष ने कहा कि घटना के समय वह कार में नहीं था और वह कार नहीं चला रहा था। उसने बताया कि वह सेना में है और उस समय असम में ड्यूटी पर था। उसके मुताबिक, रविवार को उसके दोस्त ने परिवार से कार ली थी और वीडियो वायरल होने के बाद उसे घटना की जानकारी मिली। मामले में कल्याण जहां जिम करता है उसके मालिक से भी बात की गई। जिम के मालिक ने बताया कि जिम करीब दो महीने पहले ही खाली हो चुका है। उन्होंने कहा कि कल्याण के साथ किराए को लेकर विवाद हुआ था, जिसे बाद में सुलझा लिया गया और एक महीने का किराया लेकर जगह खाली करा दी गई थी।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग