संसद का मानसून सत्र आज से शुरू होने जा रहा है। विपक्षी नेता सरकार से इस सत्र में बिहार वोटर लिस्ट विशेष गहन पुनरीक्षण, पहलगाम आतंकी हमला, ऑपरेशन सिंदूर और अहमदाबाद विमान हादसे को लेकर सवाल पूछेंगे। सत्र में जोरदार हंगामें की पूरी संभावना है। संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार सभी सवालों का जवाब देगी।
संसद का मानसून सत्र (Monsoon session) आज यानी 21 जुलाई से शुरू हो रहा है। सत्र 21 अगस्त तक चलेगा। संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजेजू (Parliamentary Affairs Minister Kiren Rijiju) ने कहा कि सदन चलाना सभी की जिम्मेदारी है। मोदी सरकार (modi government) सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है। हम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) और ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) पर किए गए दावों पर भी जवाब देंगे। रविवार देश शाम मानसून सत्र को लेकर बीजेपी की बैठक हुई। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा (BJP President JP Nadda) की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कई वरिष्ठ मंत्री और NDA के नेता मौजूद रहे। साथ ही, रविवार को सर्वदलीय बैठक भी हुई। इसमें सदन को चलाने पर चर्चा हुई।
मानसून सत्र को लेकर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Vice President Jagdeep Dhankhar) ने सार्थक और गंभीर विचार-विमर्श के लिए राजनीतिक दलों के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सांसद अनुचित शब्दों का प्रयोग करने से बचें। उन्होंने कहा कि हमारे विचारों में मतभेद हो सकते हैं। हमारी असहमतियां हो सकती हैं, लेकिन हमारे दिलों में कड़वाहट नहीं होनी चाहिए।
मोदी सरकार मानसून सत्र में 8 विधेयक (बिल) पेश करने जा रही है। भू-विरासत और पुराने अवशेषों की सुरक्षा से जुड़ा एक अहम बिल भी शामिल है। इसके साथ ही, राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक, भू-विरासत स्थल और भू-अवशेष (संरक्षण और रखरखाव) विधेयक, खान और खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक, और राष्ट्रीय डोपिंग रोधी (संशोधन) विधेयक भी सदन के पटल पर रखे जाएंगे।
बजट सत्र और मानसून सत्र के बीच में 108 दिन का अंतराल है। इस दौरान बिहार वोटर लिस्ट विशेष गहन पुनरीक्षण (Bihar voter list special intensive revision), पहलगाम आतंकी हमला (Pahalgam terror attack), ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) और अहमदाबाद विमान हादसा (Ahmedabad plane crash) हो गए। मानसून सत्र के दौरान विपक्ष नेता (opposition leader) मोदी सरकार (Modi Government) को इन्हीं मुद्दों पर घेरने की कोशिश करेंगे।
22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था। इसमें 26 भारतीय नागरिकों की हत्या हुई थी। हमले में शामिल आतंकियों का अब तक पता नहीं चला है। विपक्ष इस मुद्दे पर सरकार से सवाल पूछेगा।
भारत ने 6-7 मई के दरम्यानी रात को पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया। भारत ने इस हमले में ब्रह्मोस मिसाइल का इस्तेमाल किया। भारत पाक के बीच सैन्य संघर्ष को रोकने का क्रेडिट अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लेने की कोशिश कर रहे हैं। इसके बाद से विपक्ष बार-बार भारत की विदेश नीति पर सवाल उठाता रहा है। इस ऑपरेशन में भारत को हुए नुकसान की जानकारी मांग रहा है।
अहमदाबाद में हुए विमान हादसे को लेकर विपक्ष सरकार से सवाल पूछेगी। हादसे की प्ररांभिक जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद हदसे को लेकर कई थ्योरी सामने आई है। कांग्रेस और बाकी विपक्षी पार्टियां विमान हादसे की जिम्मेदारी पर सवाल उठाएंगी।
संसद के मानसून सत्र में बिहार विधानसभा चुनाव से पहले हो रहे वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण मामले में जमकर हंगामा होने के आसार हैं। विपक्ष नेता इसे लेकर पहले ही चुनाव आयोग और मोदी सरकार पर सवाल उठा चुके हैं। इस सत्र में वह पीएम मोदी व सरकार से जवाब मांगेंगे।
इससे पहले संसद के मानसून सत्र से पहले विपक्षी दल लामबंद हुए। कांग्रेस ने 19 जुलाई को इंडिया ब्लॉक की ऑनलाइन बैठक बुलाई गई। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने इस बैठक का नेतृत्व किया। विपक्ष के नेता इस बार सरकार को चुनाव आयोग (Election Commission) द्वारा चलाए जा रहे बिहार वोटर लिस्ट विशेष गहन पुनरीक्षण, ऑपरेशन सिंदूर, मणिपुर हिंसा, बालासोर आत्मदाह केस और एयर इंडिया विमान हादसे पर घेरने की तैयारी कर रहे हैं।