राष्ट्रीय

मानसून फिर दिखाएगा तेवर: 16-20 सितंबर को बरसेंगे बादल, भारी बारिश का इन राज्यों में अलर्ट

Heavy Rain Alert: देशभर में मानसून की रफ्तार अब धीमी पड़ने लगी है। लेकिन अभी भी मानसून का असर खत्म नहीं हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून फिर तेवर दिखाएगा। इससे देश के कई राज्यों में 16-20 सितंबर को भारी बारिश होगी।

2 min read
Sep 15, 2025
Heavy rain alert issued by IMD

मानसून (Monsoon) का यह सीज़न देशभर में काफी अच्छा रहा है। मानसून के असर से देशभर में काफी अच्छी बारिश हुई है। मानसून के असर से न सिर्फ लोगों को गर्मी से राहत मिली है, बल्कि कई राज्यों में नदी, तालाब और बांध पूरी तरह से लबालब हो गए हैं। मानसून की एंट्री को करीब ढाई महीने हो चुके हैं, लेकिन अभी भी इसका असर खत्म नहीं हुआ है। ऐसे में रुक-रूककर बारिश होने का सिलसिला भी जारी है। इसी बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने जानकारी दी है कि देश में मानसून फिर तेवर दिखाएगा। इससे 16-20 सितंबर को कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट (Heavy Rain Alert) है।

◙ उत्तरपश्चिम भारत

मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार उत्तरपश्चिम भारत में मानसून फिर तेवर दिखाएगा। राजस्थान और दिल्ली में फिलहाल बारिश का सिलसिला रुक गया है, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार 18 अगस्त से राजस्थान में एक बार कुछ जगहों पर फिर बारिश शुरू हो सकती है। वहीं 16-20 सितंबर को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में कई जगह रुक-रूककर भारी बारिश हो सकती है, तो कुछ जगहों पर रिमझिम बारिश का अलर्ट है।

◙ पश्चिम भारत

पश्चिम भारत में भी मानसून फिर तेवर दिखाएगा। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात-सौराष्ट और कोंकण में कुछ जिलों में 16-20 सितंबर को गरज के साथ भारी बारिश हो सकती है। कुछ जिलों में इस दौरान हल्की बारिश का भी अलर्ट है।

◙ दक्षिण भारत

मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार दक्षिण भारत में मानसून की रफ्तार से भारी बारिश का सिलसिला बना रहेगा। इससे 16-20 सितंबर को तमिलनाडु, यनम, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप में कुछ जगह जमकर बादल बरसेंगे। मौसम विभाग के अनुसार इन जगह तेज़ हवाओं के साथ बारिश होगी। हवा की रफ्तार 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की होने का अनुमान है और इसके साथ ही बिजली गरजने की भी संभावना है।

◙ पूर्वी और मध्य भारत

अगले 5 दिनों में मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी और मध्य भारत के कई राज्यों में मानसून फिर तेवर दिखाएगा। इससे मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, अंडमान-निकोबार, झारखंड, छत्तीसगढ़, सिक्किम, बिहार, ओडिशा और विदर्भ के कई इलाकों में रुक-रूककर गरज के साथ बारिश होगी और यह बारिश काफी अच्छी थी। इस दौरान कुछ जगहों में हल्की बारिश का भी अलर्ट है।

◙ उत्तरीपूर्व भारत

मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार अगले 5 दिन उत्तरीपूर्व भारत में भी मानसून फिर तेवर दिखाएगा। इससे नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, मेघालय, मिजोरम और मणिपुर में कई जगह रुक-रूककर भारी बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर रिमझिम बारिश का भी अलर्ट है। इस दौरान आंधी और बिजली गिरने का भी अलर्ट है।

Also Read
View All

अगली खबर