राष्ट्रीय

Monsoon Today : IMD ने दी बड़ी खुशखबरी, मानसून ने 72 घंटे पहले ही दी भारत में दस्तक, अंडमान सागर के तट पर पहुंचा मानसून

Monsoon 2024: प्रचंड गर्मी के बीच दक्षिण-पश्चिम मानसून रविवार यानी 19 मई को दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक पहुंच गया है।

less than 1 minute read

Monsoon Update 2024:उत्तरी मैदानी इलाकों में प्रचंड गर्मी के बीच दक्षिण पश्चिमी मानसून रविवार 19 मई को अंडमान सागर और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक पहुंच गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि अमूमन यहां मानसून 22 मई को पहुंचता है लेकिन इस बार तीन दिन पहले 19 मई को ही पहुंच गया है। मौसम विभाग ने बताया कि अगर इसी गति से मानसून चलता रहा तो केरल में भी मानसून तीन दिन पहले प्रवेश कर जाएगा। मौसम विभाग ने इस बार सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है।

मानूसन से पहले मौसम विभाग ने बताया है कि केरल,तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और माहे में 19 और 20 मई 2024 को अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा (204.5 मिलीमीटर से अधिक) होने की संभावना जताई है। इसके कारण रेड अलर्ट जारी किया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून 31 मई को केरल पहुंचने का अनुमान है।

इसके साथ ही तमिलनाडु, पुडुचेरी एंव कराईकल में 18 और 22 मई को अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा (115.5-204.5 मिलीमीटर) होने की संभावना है और 21 मई 2024 को अलग-अलग स्थानों पर अत्यंत भारी वर्षा (204.5 मिलीमीटर से अधिक) होने की संभावना है। इसके कारण यहां आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आंतरिक दक्षिणी कर्नाटक में 19-20 मई को भारी से बहुत भारी वर्षा (115.5-204.5 मिलीमीटर) होने की पूर्ण संभावना है।

इसके अलावा केरल एंव माहे में 22 मई को अलग-अलग स्थानों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है और 21 मई 2024 को अलग-अलग स्थानों पर अत्यंत भारी वर्षा (204.5 मिलीमीटर से अधिक) होने की संभावना है। मेघालय में 19 और 20 मई को अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा (115.5-204.5 मिलीमीटर) होने की संभावना है। रायलसीमा में 17 मई, 2024 को भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

Also Read
View All

अगली खबर